Responsive Scrollable Menu

वांग यी ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के अनुसंधान केंद्र का दौरा किया

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के अनुसंधान केंद्र का दौरा किया और इस केंद्र और चीन के विदेश मामलों के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

चीनी विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के सचिव छी यू और उप विदेश मंत्री मियाओ डेयू भी इस दौरे में शामिल हैं।

अपने भाषण में वांग यी ने अनुसंधान केंद्र की स्थापना के बाद से एक वर्ष में हुई प्रगति की पूरी तरह से पुष्टि की और कहा कि इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना और निर्माण सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा राजनयिक मोर्चे को सौंपा गया एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्य है।

सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग, शिक्षा मंत्रालय और अन्य विभागों की देखरेख और मार्गदर्शन व चीनी विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के नेतृत्व में, अनुसंधान केंद्र का निर्माण व्यवस्थित और ठोस तरीके से किया गया है, जिससे अकादमिक अनुसंधान, नीतिगत सलाह, बाहरी प्रचार और प्रतिभा प्रशिक्षण का फोर-इन-वन कार्य पैटर्न तैयार हुआ है और इसने पहले ही अच्छी शुरुआत कर ली है।

वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसंधान केंद्र को हमेशा अपने मिशन को ध्यान में रखना चाहिए, महासचिव शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की प्रमुख मूल अवधारणा का अध्ययन और प्रचार करना चाहिए, सीपीसी के नवोन्मेषी सिद्धांतों के अनुसंधान, व्याख्या और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड का आयोजन भव्य तरीके से किया गया

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में “2026 मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड” का आयोजन चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में किया गया। प्रेम, शांति और सांस्कृतिक एकीकरण की अवधारणा का पालन करते हुए, समुद्री रेशम मार्ग: सांस्कृतिक मिलन विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कला जगत की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

शानदार वेशभूषा और जीवंत गायन एवं नृत्य के साथ, इस कार्यक्रम ने समुद्री रेशम मार्ग के चौराहे के रूप में मकाओ के अनूठे शहरी आकर्षण को प्रदर्शित किया, जो चीनी संस्कृति को मुख्यधारा मानते हुए विविध संस्कृतियों के सह-अस्तित्व के साथ आदान-प्रदान और सहयोग के आधार के रूप में मकाओ की भूमिका को दर्शाता है और एक जीवंत सांस्कृतिक मकाओ के निर्माण में योगदान देता है।

भव्य परेड के शानदार प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए, अधिक संस्कृति, अधिक खुशी कार्यक्रम के तहत 4 अप्रैल को तीन और सामुदायिक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मकाओ भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य संघ, मकाओ अंतर्राष्ट्रीय प्राच्य नृत्य संघ और मकाओ युवा स्ट्रीट डांस संघ द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन शामिल हैं। ये प्रदर्शन भारतीय, फिलिपिनो और स्थानीय स्ट्रीट डांस जैसी विविध सांस्कृतिक शैलियों को प्रदर्शित करेंगे, जिससे समुदाय में एक जीवंत और विविध सांस्कृतिक वातावरण का प्रसार होगा।

गौरतलब है कि 2011 में अपनी शुरुआत के बाद से अब अपने 12वें वर्ष में चल रही मकाओ अंतर्राष्ट्रीय परेड, मकाओ में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बन गई है, जो दुनिया भर के पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी आकर्षित करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: फिर हुई पाकिस्तान की किरकिरी, लाइव मैच के दौरान स्टैंड में सिगरेट पीते पकड़ा गया पाकिस्तानी पत्रकार, Video Viral

PSL 2026: PSL एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में एक लाइव मैच के दौरान स्टेडियम के स्टैंड में एक पाकिस्तानी पत्रकार को सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद किया गया है, जिसने पीएसएल की साख पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। Thu, 02 Apr 2026 22:38:44 +0530

  Videos
See all

MAA KA SUM की SPECIAL SCREENING में पहुंचे JAMNADAS MAJETHIA #entertainment #mumbai #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:39:04+00:00

Chandrashekhar Azad ने कहा- CRPF के जवान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं ? | Lok Sabha | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:38:27+00:00

DasTak: Iran War पर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दिमाग में क्या चल रहा है? | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:56+00:00

Breaking News : Donald Trump के बयान से चांदी क्रैश , सोने के दाम में भी भारी गिरावट | Gold- Silver #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers