Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, एक की मौत, बस पलटने से 13 लोग घायल

काबुल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इसी बीच, स्थानीय मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि बाढ़ से जुड़ी ताजा घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य हादसे में 13 लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान के पझवोक अफगान न्यूज ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ सईदी के हवाले से कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सईदी ने कहा कि हेरात-कंधार हाईवे पर बाढ़ के पानी के कारण एक ट्रेलर ट्रक भी फंसा हुआ था। हालांकि, समय पर कार्रवाई के कारण स्थिति को सुलझा लिया गया।

सईदी ने बताया कि हेरात-फराह राजमार्ग पर यात्रा कर रही एक यात्री बस बाढ़ के कारण पलट गई, जिससे 13 लोग घायल हो गए। एड्रास्कन जिले में बाढ़ के कारण तीन लोग फंस गए थे। इनमें से दो को स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने यह भी बताया कि तोरघुंडी नदी में बाढ़ के पानी में फंसे दो लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह गुलरान जिले के रूद बाजार क्षेत्र में तीन वाहन बाढ़ में फंस गए थे, लेकिन सभी यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

30 मार्च को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हमद ने बताया कि 26 फरवरी से अब तक अफगानिस्तान के कई प्रांतों में भारी बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं के कारण 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 49 अन्य घायल हुए हैं।

हमद ने बताया कि प्रभावित प्रांतों में कंधार, हेलमंद, हेरात, घोर, काबुल, कापिसा, परवान, पंजशीर, जौजजान, फरयाब, बदख्शान, बामियान, दाइकुंडी, पक्तिया, पक्तिका, लोगर, जाबुल, बल्ख, बदघीस, समंगान, सर-ए-पोल, बघलान, तखार, लगमान और नंगरहार शामिल हैं।

बाढ़ के कारण 568 घर और 10 दुकानें नष्ट हो गईं, 93 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और लगभग 244 पशुधन की मौत हुई। हमद ने बताया कि इन बारिशों से 1,130 परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रभावित लोगों को सहायता, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान भेजा है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और नदियों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अभिषेक-हेड की जोड़ी ने बना दिया IPL 2026 के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, KKR vs SRH मैच में चौके-छक्के की बारिश

IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का बल्ला खामोश रहा था, मगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच में अभिषेक और हेड ने पावरप्ले में तहलका मचाया है. अभिषेक-हेड की ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल 2026 का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर कुल 84 रन बना लिए हैं. 

अभिषेक शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर से ठोके 25 रन

3 तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कुल 21 रन बटोरे. दोनों ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा एक वाइड का रन मिला. इसके बाद चौथे ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ 3 रन दिए, लेकिन फिर पांचवा ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लंबा छक्का जड़ दिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर अभिषेक ने फिर से छक्का जड़ा. फिर चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया.

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने वाइड डाली, मगर पांचवी और आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लगातार 2 चौके जड़ दिया. इस तरह से वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर से अभिषेक शर्मा ने कुल 25 रन बटोरे.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन. 

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी. 

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया.

यह भी पढ़ें:  नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: SRH ने खोला जीत का खाता, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

IPL 2026, KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की. इसी के साथ हैदराबाद ने जीत का खाता खोला और केकेआर ने लगातार दूसरा मैच गंवा दिया. Thu, 02 Apr 2026 23:06:36 +0530

  Videos
See all

Chandrashekhar Azad ने कहा- CRPF के जवान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं ? | Lok Sabha | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:38:27+00:00

DasTak: Iran War पर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दिमाग में क्या चल रहा है? | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:56+00:00

Breaking News : Donald Trump के बयान से चांदी क्रैश , सोने के दाम में भी भारी गिरावट | Gold- Silver #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:03+00:00

DasTak: क्या Donald Trump युद्ध को लंबा खींचना चाहते हैं? | Iran War | US Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers