Responsive Scrollable Menu

फिलीपींस ने नाविकों की सुरक्षा पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत : फिलीपीन के विदेश मंत्री

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस की विदेश मंत्री मा थेरेसा लाजारो ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की। लाजारो ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को काफी प्रोडक्टिव बताया। इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सकारात्मक समझ बनी।

लाजारो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हाल की बातचीत के आधार पर, हम अपने नाविकों की सुरक्षा और अपनी एनर्जी सप्लाई की सुरक्षा पर एक सकारात्मक समझ पर पहुंचे हैं।”

पिछले महीने, फिलीपींस सरकार ने कहा था कि लगभग 7,300 फिलिपीनो नाविक मिडिल ईस्ट के गंभीर खतरों वाले इलाकों में थे, जिसमें अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी और ओमान की खाड़ी शामिल हैं।

ईरान की सेना के कमांडर-इन-चीफ ने ऑपरेशनल हेडक्वार्टर से कहा है कि वे अमेरिका और इजरायल की हर पल की हरकतों पर नजर रखें, ताकि जमीनी हमले का सामना किया जा सके।

ईरान की सरकारी आईआरएनए न्यूज सर्विस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुरक्षा बल प्रमुख आमिर हतामी को दूसरे सैन्य नेताओं के साथ मीटिंग करते हुए दिखाया गया है।

आईआरएनए ने हतामी के हवाले से कहा, “अगर दुश्मन जमीनी ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो एक भी आदमी जिंदा नहीं बचना चाहिए।”

समरी में आगे कहा गया, “दुश्मनों की हरकतों और एक्शन पर पूरी सटीकता से हर पल नजर रखना और दुश्मन के हमले के तरीकों का मुकाबला करने के लिए प्लान बनाना जरूरी है।”

दूसरी तरफ, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन ने ईरानी सेना को खत्म कर दिया है और वह अपने युद्ध के मकसद को पूरा करने के करीब है। ट्रंप के यह कहने के बाद ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों के नए हमले शुरू कर दिए हैं।

देश के नाम संबोधन देने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेहरान ने सीजफायर के लिए कहा था। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे से साफ इनकार कर दिया था।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनके देश का अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों के लोगों के प्रति कोई दुश्मनी का भाव नहीं है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मजहबियों के आतंक से बचाने के लिए श्री हनुमान जयंती की शोभा यात्रा में भारी फ़ोर्स | #delhi #sanatan

'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया'.. (सभी सुखी, रोगमुक्त हों.. सबका भला हो), इसी मंगलकामना के साथ दिल्ली के पीर बगीची,प्रताप नगर में निकली श्रीहनुमान जी जयंती शोभा यात्रा, विश्व कल्याण की कामना रखने वाले सनातनियों को अक्सर झेलने पड़ते हैं मजहबी हमले, इस बार भी इन्हे आतंक से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस को उतारनी पड़ी है भारी फ़ोर्स.. #delhi #hanumanjayanti #shobhayatra #delhipolice #sanatan #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। 

टॉस जीतकर केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रहाणे की टीम 16 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। 

इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही। 

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए। 
Thu, 02 Apr 2026 23:38:19 +0530

  Videos
See all

US Israel Iran War News: ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा, परमाणु बम बनाने से रोका | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:30:32+00:00

Vardaat Full Episode: भीषण ऊर्जा किल्लत झेल रहे Cuba की कहानी | US | Trump | Russia | Fidel Castro #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:33:36+00:00

Iran America War: क्या होर्मुज पर टैक्स लगाएगा ईरान? | Donald Trump | US-Iran Talks | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:30:57+00:00

DasTak: Iran के सबसे बड़े पुल को ध्वस्त करने के बाद Donald Trump का Social Media Post आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T18:35:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers