Responsive Scrollable Menu

कड़कड़ाती धूप में बेहोश हुई मां, नन्हे बच्चे ने पानी पिलाकर बचाई जान, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप एकदम से भावुक हो जाएंगे. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला सड़क बेसुध होकर गिरी हुई नजर आ रही है. ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर अपनी बात रख रहे हैं.

मासूम बच्चे की समझदारी ने जीता दिल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर गिरी हुई है. वहीं, इस दौरान एक छोटा बच्चा तेजी से अपनी संभवत अपनी मां की ओर जा रहा होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा अपने हाथ में पानी का बोतल लेकर जा रहा होता है. इसके बाद वह महिला को पानी पिलाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो को देख लगता है कि महिला पानी के बिना बेहोश हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चा महिला को पानी पिलाता है तो वह उठती है. 

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे एक छोटा बच्चा जिसकी उम्र 3-4 साल लगती है, अपनी मां की जान बचाने के लिए दौड़ पड़ा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूपी के कानपुर शहर का है. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई क्या है और इसकी लोकेशन को लेकर न्यूज नेशन पुष्टि नहीं करता है. लेकिन वीडियो जिस तरह से सामने आया है, उसने हर किसी का दिल पसीज दिया है.

ये भी पढ़ें- मौत के मुंह से खींच लाई लोहे की रेलिंग, रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट वीडियो वायरल

कैमरे वाले पर भड़के लोग

इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि अगर ये वीडियो रियल है, तो सच में इंसानियत को झकझोर देने वाला है. वहीं, कुछ लोग वीडियो बनाने वाले से काफी नाराज नजर आए. एक एक्स यूजर ने लिखा कि मैं तो हैरान हूं, कैमरे वाले को देख कि वह वीडियो बना रहा है, वह बच्चे की मदद नहीं कर रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है. एक यूजर ने लिखा कि क्या पता, ये वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सीन क्रिएट किया गया है क्योंकि आज की तारीख में व्यूज पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. वहीं, एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है, ये वीडियो रियल है और ये वाकई में दिल को तोड़ने जैसा है. वीडियो पर हर किसी ने अपनी अपनी राय दी है, लेकिन इस नन्हे बच्चे की फुर्ती और ममता ने सभी को हैरान कर दिया है.

ये भी पढ़ें- एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला पुलिसकर्मी, भावुक वीडियो वायरल

Continue reading on the app

CM Yogi Janta Darbar In Gorakhpur: गोरखपुर में CM योगी का जनता दरबार, सुनी लोगों की परेशानियां

CM Yogi Janta Darbar In Gorakhpur:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर जनता के बीच सीधे संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान की पहल करते नजर आए. गोरखपुर में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने खुद उनकी बात सुनी.

फरियादियों की समस्याएं सुनीं

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, कानून-व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लाभ और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से जुड़ी शिकायतें रखीं. मुख्यमंत्री ने हर फरियादी की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए. यह पहल लोगों के लिए एक ऐसा मंच बन रही है, जहां वे सीधे अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं.

तत्काल कार्रवाई के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए. इस दौरान कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जगी.

जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद

जनता दरबार सरकार और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है. इससे न केवल शिकायतों का त्वरित समाधान होता है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता भी बढ़ती है. गोरखपुर में आयोजित इस दरबार में मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने लोगों का विश्वास और मजबूत किया.

हर वर्ग की समस्याओं पर फोकस

इस दरबार में समाज के हर वर्ग के लोग पहुंचे ग्रामीण, शहरी, महिलाएं और बुजुर्ग. सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार किया. यह पहल दिखाती है कि सरकार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और हल करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

विश्वास और उम्मीद का मंच

गोरखपुर का यह जनता दरबार न केवल समस्याओं के समाधान का जरिया बना, बल्कि लोगों के लिए उम्मीद और भरोसे का मंच भी साबित हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ की यह पहल प्रशासन को जनता के और करीब लाने का एक प्रयास है, जिससे शासन व्यवस्था और अधिक जवाबदेह बन सके.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Orange Cap: 38 की उम्र में भी युवाओं पर भारी रोहित शर्मा, ऑरेंज कैप की रेस में बन गए नंबर-1

IPL 2026, Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो गई है. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. वह युवा खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं. Sat, 04 Apr 2026 17:45:30 +0530

  Videos
See all

नेपालगंज हिंसा, मुस्लिमों ने हिंदुओं पर किया हमला | Nepal | Muslim #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:39:02+00:00

Chandrapur Murder Case: 7 साल बड़ी लिव-इन पार्टनर का कत्ल,20 दिन बाद खुला राज | AajTak | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:36:41+00:00

Pakistan News : Iran-America जंग के बीच मुश्किल में फंसा पाकिस्तान! | Top News | Oil Crisis | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:41:12+00:00

Iran Israel War: मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव...ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीज़फायर प्रस्ताव #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T12:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers