Responsive Scrollable Menu

Sameer Rizvi ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया कोच ने दिया बल्लेबाजी का मंत्र

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के मौका का पूरा फायदा उठाया और अब उनका ध्यान आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने पर है। रिजवी ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

दिल्ली की टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रिजवी ने जिम्मेदारी संभाली और 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट केलिए 119 रन की अटूट साझेदारी की। 

रिजवी ने मैच के बाद कहा कि, कोच ने मुझे पहले ही बता दिया था कि तुम नंबर 4 पर खेलोगे और हम तुम्हारा साथ देंगे। बस अपना स्वाभाविक, सकारात्मक खेल खेलो। उन्होंने आगे कहा कि, जब भी मैं उत्तर प्रदेश के लिए या यूपीटी20 लीग में खेलता हूं तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। अगर आपको आईपीएल में भी उसी नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले तो इससे काफी आत्मविश्वास मिलता है। ये मेरे लिए एक बड़ा मौका है और कोचभी मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दे रहे हैं। इसलिए मैं इन मौकों को भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 

रिजवी ने कहा कि, मैंने अभी तक आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करूंगा और इस पारी को भूलकर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा। 

बता दें कि, आईपीएल में समीर का ये लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने पिछले सत्र में अंतिम मैच में भी अर्धशतक लगाया था। मुश्किल परिस्थितियों में लश्र्य का पीछा करने और स्टब्स के साथ अपनी साझेदारी के बारे में रिजवी ने कहा कि उन्होंने खेल की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  

Continue reading on the app

ईरान युद्ध में US के लुकास ड्रोन की ही तरह था मेघनाद का आकाशचारी रथ, इससे कांपते थे देवता, हमला नहीं होता था खाली

Lucas Drone Like Meghanad Akashchari : ईरान युद्ध में अमेरिका बड़े पैमाने पर लुकास ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. लुकास ड्रोन आसमान में 6 घंटे तक लगातार उड़ सकता है और इसमें अदृश्य होने की भी शक्ति होती है. इतना ही नहीं यह उपर से अपने जीपीएस पर आधारित टारगेट को ध्वस्त करता है. हमारे पौराणिक कथाओं में इस तरह के कई अस्त्र हैं. मेघनाथ के पास भी आकाशचारी रथ था जो कमोबेश इसी लुकास ड्रोन की तरह था बल्कि कई मामलों में लुकास से भी ज्यादा आक्रामक था.

Continue reading on the app

  Sports

सिंगरौली के सरई में कोयले की धूल से स्कूल और आंगनबाड़ी प्रभावित, नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद मासूम नहीं आ रहे स्कूल

सिंगरौली जिले की सरई तहसील में एक सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र कोयले की धूल से बुरी तरह प्रभावित हैं। दरअसल हालात ऐसे हैं कि 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंच रहा है। अभिभावक बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उन्हें इस माहौल … Thu, 02 Apr 2026 23:16:05 GMT

  Videos
See all

Chandrashekhar Azad ने कहा- CRPF के जवान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं ? | Lok Sabha | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:38:27+00:00

Breaking News : Donald Trump के बयान से चांदी क्रैश , सोने के दाम में भी भारी गिरावट | Gold- Silver #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:03+00:00

DasTak: क्या Donald Trump युद्ध को लंबा खींचना चाहते हैं? | Iran War | US Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:39:21+00:00

DasTak: Iran War पर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दिमाग में क्या चल रहा है? | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T17:37:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers