Responsive Scrollable Menu

ईरान जंग के बीच पाकिस्‍तान में हाहाकार, पेट्रोल-डीजल नहीं, इसकी कमी से तड़पेगा दलाल देश, भारत काटेगा चांदी

Pakistan Water Crisis: पहल‍गाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते से पीछे हटते हुए इसे ठंडे बस्‍ते में डालने का ऐलान किया था. सिंधु नदी तंत्र पाकिस्‍तान के लिए जीवनरेखा है. यदि इस सिस्‍टम में पानी का प्रवाह कम या ज्‍यादा होता है तो इसका सीधा असर पड़ोसी देश पर पड़ता है. इससे लाखों-करोड़ों लोग सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं. अब अल-नीनो के चलते इस बार बारिश में कमी की आशंका बनी हुई है, ऐसे में पाक‍िस्‍तान के लिए इन चुनौतियों से निपटना आसान नहीं होगा.

Continue reading on the app

आर्टेमिस II मिशन में पहली बार आईफोन लेकर चांद की ओर रवाना हुए नासा के अंतरिक्ष यात्री

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नासा के आर्टेमिस II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री पहली बार अपने पर्सनल आईफोन को गहरे अंतरिक्ष में लेकर जा रहे हैं। यह कदम इस बात का संकेत है कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी अब पृथ्वी की कक्षा से बाहर मानव मिशनों के लिए अपने उपकरणों को आधुनिक बना रही है।

अंतरिक्ष एजेंसी के चार सदस्यीय टीम — कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच और मिशन स्पेशलिस्ट जेरेमी हैनसेन — बुधवार को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के जरिए रवाना हुए। यह मिशन 10 दिन का है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर घूमकर वापस लौटेंगे।

पर्सनल स्मार्टफोन ले जाने का निर्णय इस साल की शुरुआत में नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड इसाकमैन ने लिया था, जिसके पीछे का उद्देश्य क्रू के उपकरणों को आधुनिक बनाना और मिशन की डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है।

इस कदम से अंतरिक्ष यात्री भारी-भरकम सरकारी कैमरों पर निर्भर हुए बिना मिशन के खास पलों को कैद कर सकेंगे।

आइजैकमैन ने फरवरी में एक्स पर लिखा था, हम अपने क्रू को ऐसे टूल्स दे रहे हैं, जिससे वे अपने परिवार के लिए खास पल कैद कर सकें और दुनिया के साथ प्रेरणादायक तस्वीरें और वीडियो साझा कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक को तेजी से स्पेस मिशनों के लिए तैयार करना भविष्य के चंद्र और कक्षीय मिशनों में नासा के लिए फायदेमंद साबित होगा।

अंतरिक्ष यात्रा के दौरान ये आईफोन एयरप्लेन मोड में ही रहेंगे, ताकि स्पेसक्राफ्ट के सिस्टम में कोई दखल न पड़े। इस दौरान ये फोन मुख्य रूप से हाई-एंड कैमरा की तरह काम करेंगे। जब क्रू अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पास से गुजरेगा, तब वे वहां के वाई-फाई से कनेक्ट होकर फोटो और ईमेल भेज सकेंगे, हालांकि कॉल करना संभव नहीं होगा।

आर्टेमिस II मिशन पिछले कई दशकों में पहली बार ऐसा मानव मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक जाएंगे। इस दौरान वे चंद्रमा की सतह की लाइव तस्वीरें लेंगे, ऐसे हिस्सों को देखेंगे जो पहले इंसानों ने नहीं देखे, और डीप स्पेस से आंशिक सूर्य ग्रहण का भी अनुभव करेंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

इन लोगों के साथ बैठना भी पसंद नहीं करते युवराज सिंह, खुद किया ये बड़ा खुलासा

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह किन लोगों के साथ बैठना भी पसंद नहीं करते हैं. Thu, 02 Apr 2026 16:20:15 +0530

  Videos
See all

Snowfall Update 2026 | बर्फबारी के बाद उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़! Heavy Rush of Tourists |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:10:01+00:00

Owaisi on Love Jihad: लव जिहाद पर ये क्या बोले ओवैसी? #lovejihadlaw #owaisilatestspeech #bjpvsaimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:11:45+00:00

Assam Elections News: चुनाव से पहले असम में BJP का बहुत बड़ा ऐलान! | Himanta Biswa Sarma | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:09:05+00:00

Assam Elections 2026 | बीजेपी का UCC वाला कमिटमेंट..असम में भी होगा पूरा! | UCC | BJP | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers