खेसारी लाल के इवेंट में हुआ बवाल, भीड़ ने एक दूसरे पर बरसाए लाठी-डंटे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Khesari Lal Yadav Event Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अर्जुन बाबू पशु मेला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. हर साल की तरह इस बार भी मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस मेले में भोजपुरी स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी आए हुए थे. लेकिन मेले में उस दौरान बवाल हो गया, जब फैंस ने स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की, जहां पर खेसारी परफॉर्म कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि भारी संख्या में फैंस के बीच खेसारी संग फोटो लेने के लिए होड़ मच गई और देखते ही देखते भीड़ ने आपस में लाठी-डंडे और चप्पलें चलना शुरू कर दी. इसके बाद मेले में हलात बेकाबू हो गए और खेसारी को अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकलना पड़ा. हालांकि कुछ समय बाद वहां पर मौजूद सिक्योरिटी ने किसी तरह माहौल को शांत किया.
शो में उमड़ी भारी भीड़
मेले में जैसे ही भोजपुरी स्टार खेसारी लाला यादव (Khesari Lal Yadav) के आने की खबर मिली. वहां भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा. दूर-दूर से लोग अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे. अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ जमा हो गई. इतना ही नहीं लोग मंच के आसपास तेजी से इकट्ठा होने लगे और व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर पड़ती गई. जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, लोग मंच के करीब पहुंचने के लिए आगे बढ़ने लगे. इस दौरान धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तक तोड़ दिए. कई लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को संभालना मुश्किल हो गया और पूरे मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए.
स्टेज पर फेंके गए जूते-चप्पल और पत्थर
मंच पर जैसे ही खेसारी लाल यादव पहुंचे, भीड़ आक्रामक हो गई. कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी और देखते ही देखते वहां पर मौजूद लोगों ने स्टेज की ओर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए. कई लोग मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. जब सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो भीड़ के बीच झड़प हो गई. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मंच की तरफ पत्थर भी फेंके जाने लगे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.
Muzaffarpur, Bihar: Chaos and vandalism broke out at a show of Bhojpuri star Khesari Lal Yadav; police resorted to baton charge, 3 officers injured.#Muzaffarpur #KhesariLalYadav #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews #BhojpuriStarpic.twitter.com/x0B0jcsbQI
— Vijay (@Vijay2038575) April 2, 2026
शो बीच में रोककर खेसारी को हटाया गया
खेसारी लाल के इवेंट में माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. साथ ही खेसारी लाल यादव को मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान भगदड़ और तेज हो गई और कई लोगों को चोटें आईं. जानकारी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser X Review: रणबीर ने 'राम' के अवतार में जीता फैंस का दिल, लेकिन यूजर्स ने मेकर्स को गिनवाई ये कमियां?
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस पूरे मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि आयोजकों ने प्रशासन को कम भीड़ आने का अनुमान दिया था, जबकि वास्तविक संख्या उससे कई गुना ज्यादा थी. इसी कारण पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हो सके और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. अधिकारियों ने भी इस मामले में मेला प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है.घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ बेकाबू होकर मंच की ओर बढ़ रही है और पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है. इन वीडियो ने पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.
ये भी पढ़ें: मिलिए 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से, जिन्होंने पिता के गैराज से की थी शुरुआत, अब हैं करोड़ों के मालिक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















