Responsive Scrollable Menu

सोने में आज ₹3,263, चांदी में ₹13 हजार गिरावट:ईरान जंग से 34 दिन में सोना ₹16 हजार सस्ता, चांदी ₹42 हजार नीचे आई

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,346 रुपए घटकर 1.46 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 15,176 रुपए घटकर 2.25 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 13,590 और चांदी 42,040 सस्ती हुई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना ऑल टाइम हाई से ₹31 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.25 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। गिरावट के मुख्य कारण: कैश पर भरोसा बढ़ा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भारतीय दोस्त… युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के अंत होने की संभावना खत्म होती हुई नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा है कि ईरान पर हमले जारी रहेंगे। वहीं ईरान ने भी किसी समझौते से इनकार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

इन लोगों के साथ बैठना भी पसंद नहीं करते युवराज सिंह, खुद किया ये बड़ा खुलासा

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह किन लोगों के साथ बैठना भी पसंद नहीं करते हैं. Thu, 02 Apr 2026 16:20:15 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Bengal Election 2026 :ओवैसी के बयान से बढ़ा सियासी घमासान!|#ytshorts #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:37:56+00:00

Navneet Rana: "बुर्के वाली न महापौर बन सकती है, न उनका कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है"। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:41:31+00:00

Short: असम में किसकी सरकार बनाएंगे ओवैसी ? Viral Video | Shorts | N18S | Top News | BJP | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:38:36+00:00

इराक के अमेरिकी दूतावास ने जारी किया अलर्ट #iraq #usiranwar #america #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T11:38:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers