‘पवन सिंह तलाक पर अड़े, ज्योति सिंह ने खेसारी लाल का गाना पति का बताया, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला इन दिनों कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच ज्योति सिंह को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इस विवाद की शुरुआत एक गाने से हुई, जिसे ज्योति सिंह ने अपने पति का गाना बताकर गाया था। बाद में पता चला …
'हिंदुस्तान वफादार और इंसानियत वाला देश', अमेरिका से जंग के बीच ईरान ने की भारत की तारीफ
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 33 दिनों से जंग चल रही है. इस बीच ईरान ने भारत की तारीफ की है. दरअसल, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत को वफादार और इंसानियत वाले लोगों की जमीन बताया. लखनऊ में अली खामेनेई की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे हकीम इलाही ने कहा कि भारत निष्ठा और मानवता की भूमि है. इसके साथ ही उन्होंने शोक सभा में शामिल हुए लोगों का भी आभार जताया.
मीडिया से बातचीत के दौरान अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, "वे (अयातुल्ला अली खामेनेई) उन लोगों की आवाज थे जिनकी अपनी कोई आवाज नहीं थी. वे अंतरात्मा की आवाज थे. ये लोग अपनी मर्जी से यहां आए हैं. किसी ने उन्हें यहां आने के लिए मजबूर नहीं किया. यह दर्शाता है कि भारत की भूमि निष्ठा, मानवता और नैतिकता की भूमि है."
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. जिससे पश्चिम एशिया युद्ध का रूप ले लिया. जिसके चलते पिछले 33 दिनों से पूरा मिडिल ईस्ट जंग की आग में जल रहा है. आज इस जंग का 34वां दिन है. अमेरिका और इजरायली हमलों का ईरान ने भी सख्ती से जवाब दिया है. ईरान ने खाड़ी के देशों में स्थिति अमेरिकी सेना के ठिकानों के साथ इजरायली ठिकानों और उसके शहरों को भी निशाना बनाया है.
#WATCH | Lucknow: Dr Abdul Majid Hakim Elahi, the representative of Iran's Supreme Leader in India, says, "...He (Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) was the voice of those who had no voice of their own. He was the voice of conscience... These people have come here of… pic.twitter.com/s1WI3A34gh
— ANI (@ANI) April 2, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation





















