Responsive Scrollable Menu

युद्ध में फंसा भारत का जहाज, ईरान ने किया खेल, ट्रंप-नेतन्याहू हैरान!

समंदर के बीच फंसा एक जहाज ऊपर से गुजरती मिसाइलें और हर पल मौत का खतरा और फिर भी 27 भारतीय अपनी जान दांव पर लगाकर डटे रहे। यह कहानी है उस भारतीय गैस टैंकर की जो यूएई से चला था। लेकिन जंग के बीच 23 दिन तक यह फंसा रहा और फिर एक खतरनाक रास्ते से निकलकर यह भारत पहुंचा। दरअसल बता दें कि पाइन गैस टैंकर 27 फरवरी 2026 को यूएई के रूएस पोर्ट से 45,000 मेट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत के लिए रवाना होने वाला था। जहाज में 27 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे। जिन्हें यह उम्मीद थी कि बस एक हफ्ते में यह घर पहुंच जाएंगे। लेकिन 28 फरवरी को इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स यानी कि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया और सब कुछ ही सेकंड में बदल गया। जंग शुरू हो गई और दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता यानी कि स्टेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद हो गया। ईरान ने वहां पर माइंस बिछा दिए। जहाजों की आवाजाही रोक दी गई और यही वो जगह थी जहां पर भारतीय जहाज फंस गया।  

इसे भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार का बड़ा फैसला, LPG का झंझट खत्म

बता दें कि 23 दिन यह जहाज समंदर के बीच खड़ा रहा। चीफ ऑफिसर इस पूरे घटना को लेकर यह बताते हैं कि हर दिन सिर के ऊपर से मिसाइलें और ड्रोन गुजरते थे। सोचिए चारों तरफ जंग बीच समंदर और कोई मदद नहीं। कहावत है कि जाको राखे सया मार सके ना कोई लेकिन यहां हालात इतने खतरनाक थे कि हर पल डर बना हुआ था। फिर इसके बाद 11 मार्च को उम्मीद जगी। भारतीय अधिकारियों ने यह कहा तैयार रहो निकल सकते हो। लेकिन जंग और भी ज्यादा तेज हो गई और इंतजार लंबा हो गया। फिर आखिरकार 23 मार्च का दिन आता है। 23 मार्च को रास्ता मिला लेकिन यह रास्ता आसान नहीं था क्योंकि स्टेट ऑफ हॉरर्मूस माइंस से भरा हुआ था। तब ईरान की सेना यानी कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स मदद के लिए आगे आती है। सामने आती है। उन्होंने एक नया बेहद सकरा और जोखिम भरा रास्ता सुझाया और यह रास्ता था लाख आइलैंड के पास से गुजरने वाला। जब यहां सबसे बड़ा फैसला जो लेना था वो यह था कि कंपनी ने यह साफ कहा कि जब तक हर क्रू मेंबर हां नहीं करेगा जहाज आगे नहीं बढ़ेगा।  

इसे भी पढ़ें: Income Tax, LPG, Banking में बड़े बदलाव, आज से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

27 जिंदगियां और एक फैसला और फिर सभी ने एक साथ कहा हम तैयार हैं। इसके बाद शुरू हुआ मौत के साए से बाहर निकलने का मिशन। ईरान ने ना कोई फीस ली ना जहाज पर चढ़कर कोई भी जांच की। और जैसे ही जहाज़ स्टेट ऑफ हॉरर्मूस पार कर गया। इंडियन नेवी पहले से ही वहां पर मौजूद थी। भारतीय युद्ध पोतों ने करीब 20 घंटे तक जहाज को एस्कॉट किया और आखिरकार बता दें कि जहाज सुरक्षित तरीके से भारत पहुंच गया। यह सिर्फ बता दें कि एक जहाज की कहानी नहीं है। आज भी करीब 18 भारतीय जहाज और 450 से ज्यादा नाविक उसी खाड़ी में फंसे हुए हैं। भारत जैसे देश के लिए जहां करोड़ों घर एलपीजी पर निर्भर है। ऐसी सप्लाई लाइफ लाइन होती है। कहते हैं हीरो वो नहीं जो दिखता है। हीरो वो है जो हालात से लड़ता है। और इस कहानी के असली हीरो है वो 27 क्रू मेंबर्स। भारतीय नौसेना के वो लोग जो हर हाल में सप्लाई चेन को जिंदा रखते हैं। 

Continue reading on the app

Kalashtami 2026: 9 या 10 अप्रैल? जानें वैशाख कालाष्टमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vaishakh Kalashtami 2026: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान काल भैरव की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भय, बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. ऐसे में जान लेते हैं कि साल 2026 में वैशाख माह की कालाष्टमी कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी ने उठाया कदम

Rassie van der Dussen: 37 साल के स्टार खिलाड़ी रासी वैन डर दुसैं ने संन्यास का फैसला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर होने के बाद लिया. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बीते दिनों अपने क्रिकेटरों की नई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी की है. Thu, 02 Apr 2026 12:37:20 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War : ट्रंप ने बताया 'महाविनाश' का अगला फेज! | Donald Trump Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:13:48+00:00

NASA का Artemis II मिशन लॉन्च, 50 साल बाद चांद की ओर उड़ान | Nasa Artemis-ii Launch #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:12:31+00:00

Iran Israel US War News LIVE: 36 घंटो में दुनिया का इंटरनेट बंद! | Internet Lines | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:11:22+00:00

NKP | Sushant Sinha| Iran-Israel War News | PM Modi की High level meeting में क्या तय हुआ ? #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:03:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers