Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: आज है हनुमान जयंती, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और उपाय
Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: आज 2 अप्रैल 2026 को गुरुवार के दिन हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है. माना जाता है कि भगवान हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था. वे महादेव के 11वें अवतार माने जाते हैं जिनका जन्म श्रीराम के परम भक्त के रूप में हुआ था. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राम जी की भक्ति में समर्पित कर दिया था. हनुमान जी ने कभी विवाह भी नहीं किया था. उनके पास असीम शक्तियां थीं, जो उन्हें जन्म से मिली थी. वायुदेव ने भी उन पर अपनी कृपा की थी, जिस कारण उन्हें पवनपुत्र भी कहा जाने लगा था.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन उनकी पूजा करने से जीवन में शक्ति, साहस, और आत्मबल मिलता है. साथ ही भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. हनुमान जी की पूजा करने से शनि और मंगल के दोषों से भी मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि हर इंसान को प्रतिदिन एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. आज हनुमान जयंती पर किस समय पूजा करना शुभ रहेगा.
हनुमान जयंती 2026 पूजन मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2026 Pujan Muhurat)
हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय सुबह का होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं, जिसमें पूजन करना फलदायी होगा. पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है. सभी साधक इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करते हैं तो उन्हें बालाजी की असीम कृपा मिलेगी. इसके अलावा, हनुमान जी की पूजा अभिजीत मुहूर्त में भी कर सकते हैं, जो दोपहर 12 बजे से 12:50 तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ji Ki Aarti: आज हनुमान जयंती पर जरूर करें बजरंगबली की आरती, पाएं शक्ति और सफलता का आशीर्वाद
हनुमान जयंती की पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2026 Pujan Vidhi)
आज हनुमान जयंती के दिन भक्तों को भगवान हनुमान की विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए. साधकों को सुबह जल्दी उठना चाहिए और फिर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीया जलाकर व्रत का संकल्प लें. पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. साथ ही उन्हें चोला भी चढ़ाएं. भोग में गुड़ चना, केले और बेसन के लड्डू जरूर चढ़ाएं.
हनुमान जी की पूजा में शामिल करें आरती व चालीसा
भोग चढ़ाने के बाद आज भक्तों को हनुमान जी के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा, हनुमान जी की आरती, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. आज के दिन हमें हनुमान जी के मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. हनुमान बाहुक का पाठ करना भी अत्यंत पुण्यकारी होता है.
हनुमान जी पूजा मंत्र (Hanuman Ji Puja Mantra)
- ॐ हं हनुमते नम:
- ॐ नमो भगवते हनुमते नम:
- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
- ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
हनुमान जयंती 2026 के खास उपाय (Hanuman Jayanti 2026 Upay)
हनुमान जयंती के दिन हमें कुछ उपाय जरूर करने चाहिए जैसे कि-
- हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
- हनुमान चालीसा का 11 बार जाप कर सकते हैं.
- हनुमान जी के सामने बैठकर 108 बार राम नाम का जाप करें.
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: आज है हनुमान जयंती, बजरंगबाण का पाठ जरूर करें, दूर होंगे संकट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Kapil Sharma Net Worth: बिजनेस, कॉमेडी और एक्टिंग से कितना कमा लेते हैं कपिल शर्मा?, जानें नेटवर्थ
Kapil Sharma Net Worth: कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. देश-दुनिया में आज लोग उनकी कॉमेडी के फैन हैं. उनका जन्म 2 अप्रैल 1981 में पंजाब के अमृतसर में एक साधारण परिवार में हुआ था. लेकिन किसने सोचा था कि आगे चलकर यह शख्स कॉमेडी की दुनिया पर राज करेगा और दुनिया को अपनी कॉमेडी से हंसाएगा. कपिल ने कॉमेडी ही नहीं बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी अच्छा नाम कमा लिया है. आइए ऐसे में जानते हैं कि कपिल शर्मा बिजनेस, कॉमेडी और एक्टिंग से कितना कमा लेते हैं.
कॉमेडी से जीता लोगों का दिल
कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से कॉमेडियन के रूप में की थी. उन्होंने लोगों को हंसाने के लिए किसी किस्म की पढ़ाई या क्लास नहीं ली बल्कि उनके अंदर पहले से ही लोगों को हंसाने की ललक थी. अमृतसर के माहौल और थियरटर करने के दौरान उन्होंने अपने अंदर कॉमेडी कला को जाना था. उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी इस स्किल पर काम करना शुरू किया और 2005 में पंजाबी शो 'हसदे हसांदे रावो' में पहली बार स्टैंड अप कॉमेडी कर लोगों को दिल जीता. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
मुंबई में बनाई पहचान
कपिल ने करीब दो साल तक कॉमेडी कला और टाइमिंग सीखने के बाद मुंबई का रुख किया और 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भाग लिया. उन्होंने अपनी हास्यकला से जज ही नहीं बल्कि लोगों का भी दिल जीता. वो इस शो के विनर भी बने. इसके बाद उन्होंने 2013 में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 2016 में 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत बतौर होस्ट और कॉमेडिन के रूप में की. इतना ही नहीं कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' में भी काम किया और अब नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से देश-दुनिया को हंसा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 14वें दिन धुरंधर 2 का धमाल, ऐसा करने वाली बनी बॉलीवुड की पहली फिल्म
कॉमेडी और फिल्म से कितना कमाते हैं कपिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा एक एपिसोड से करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. इसके अलावा वो एक फिल्म के लिए भी लगभग 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. कपिल शर्मा ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2015 में अब्बास -मस्तान की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से की की थी. इसमें उन्होंने मैन किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने 'फिरंगी' फिल्म को प्रोड्यूस किया और एक्टिंग भी की. इसके बाद उन्होंने 2023 में 'ज्विगाटो' फिल्म में भी एक साधारण डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई थी. अभी हाल ही में कपिल 'किस किसको प्यार करूं 2' में भी नजर आए थे.
बिजनेस से कितना कमाते हैं कपिल
कपिल शर्मा कॉमेडी और फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई भी करते हैं. उन्होंने के9 (K9) नाम के प्रोडक्शन हाउस और 'कॅप्स कैफे' भी शुरू किया है. कपिल अपने बिजनेस से कितनी कमाई करते हैं, इसके पक्के फीगर की तो पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वो इनसे भी करोड़ो रुपये की कमाई करते हैं. इसके अलावा उनके पास करोड़ों की लक्जरी कारें और फार्महाउस भी हैं. जानकारी के अनुसार कपिल की कुल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















