छत्तीसगढ़ी लेखमानी का गजब देसी स्टार्टअप! तरबूज की खेती से कमा रहे लाखों, ये है सीक्रेट
Tarbuj kheti success story : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के युवा लेखमनी साहू ने पारंपरिक सोच से हटकर तरबूज की खेती अपनाकर एक नई मिसाल पेश की है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने हार मानने के बजाय खेती में नवाचार करने का फैसला लिया. गर्मी के मौसम में तरबूज की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने इस फसल को चुना. धान की तुलना में कम पानी और लागत में तैयार होने वाली इस फसल ने उन्हें अच्छा उत्पादन दिया. शुरुआत में अनुभव की कमी रही, लेकिन उन्होंने अन्य किसानों से सीखकर अपनी तकनीक में सुधार किया. अब वे अपने खेत के तरबूज सीधे बाजार में बेचते हैं, जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा मिल रहा है. लेखमनी का मानना है कि सही योजना और मार्केटिंग के साथ तरबूज की खेती से एक एकड़ में लाखों की कमाई संभव है.
पहले 7.4 तीव्रता का भूकंप, फिर सुनामी और मौत...इंडोनेशिया में आया जलजला, कहां तबाही का खतरा
Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप आया है. संयुक्त राज्य अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार तड़के पूर्वी इंडोनेशिया के तट से दूर समुद्र में 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के बाद सुनामी ने भी अपना विकराल रूप दिखाया. भूकंप और सुनामी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई और कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















.jpg)






