Responsive Scrollable Menu

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹218 तक महंगा:सोना एक दिन में ₹4120 और चांदी ₹9701 बढ़ी, इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950 तक महंगी

कल की बड़ी खबर एयरलाइन, LPG सिलेंडर और सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में अधिकतम ₹950 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। वहीं, सोना एक दिन में ₹4,120 और चांदी ₹9,701 महंगी हुई है। इसके अलावा, सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो रहे हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950, इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी: 18 दिन में दूसरी बार किराया बढ़ा; फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट्स गुरुवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में अधिकतम ₹950 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाया है। नई कीमतें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इंडिगो ने 18 दिन में दूसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी ने 14 मार्च को भी किराए में बढ़ोतरी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना आज ₹4,120 बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा: इस साल कीमत में ₹18 हजार का इजाफा; चांदी ₹9,701 महंगी होकर ₹2.40 लाख/किलो हुई सोना-चांदी के दाम में गुरुवार को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,120 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 9,701 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर: रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले, इनहैंड सैलरी भी घटेगी; अप्रैल में 15 बदलाव 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अनिल अंबानी के खिलाफ CBI ने नया केस दर्ज किया: LIC से ₹3,750 करोड़ के फ्रॉड का आरोप; झूठी जानकारी देकर निवेश कराया CBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और अनिल अंबानी के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई LIC की शिकायत पर की गई है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनी ने मिलीभगत कर LIC से करीब ₹3,750 करोड़ का फ्रॉड किया है। RCom और अनिल अंबानी के खिलाफ यह चौथा मामला है। CBI ने इस केस में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सरकार ने मार्च में ₹2 लाख करोड़ GST वसूला: यह 10 महीने में सबसे ज्यादा; वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ इस साल मार्च में ग्रॉस GST कलेक्शन सालाना आधार पर 8.8% बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार निकल गया। एक साल पहले मार्च 2025 में यह ₹1.83 लाख करोड़ था। वहीं नेट GST कलेक्शन सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा। मार्च 2025 में यह आंकड़ा ₹1.64 लाख करोड़ रहा था। आज 1 अप्रैल को ये आंकड़े जारी किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Moment Nasa's historic Artemis II spacecraft launches | BBC News

Nasa's Artemis II mission, the first around the Moon in more than 50 years, has taken off and the spacecraft is now in orbit around the Earth. It will remain in orbit for the next 24 hours as the crew carries out checks - if all goes well it will get the green light to head to the Moon. The crew are "safe, secure, and in great spirits", a Nasa official says during a post-launch press conference. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

अजय कुमार शर्मा: जम्मू-कश्मीर को रणजी चैंपियन बनाने वाले कोच, 36 की उम्र में लगा था बैन

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जीवन में हमेशा वैसा नहीं होता है जैसा हम चाहते हैं। कभी इच्छा और जरूरत से ज्यादा मिल जाता है, तो कभी प्रतिभा और क्षमता से कम मौके मिलते हैं, और कभी-कभी कहानी ऐसे समाप्त होती है जिसका अंदाजा भी नहीं रहता। अजय कुमार शर्मा की कहानी ऐसी ही है। Thu, 2 Apr 2026 15:28:43 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: Iran War | Donald Trump Speech | Bengal Elections | Aaj Tak | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:34:28+00:00

बंदर का कूल-कूल अंदाज हुआ वायरल | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:57+00:00

संगीनों के साये में अपने पवित्र पर्व मनाने पर मजबूर है हिन्दुस्थान का हिन्दू |#delhi #hanumanjayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:41:22+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers