Responsive Scrollable Menu

Delhi | मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को लिखे एक औपचारिक पत्र में, कांग्रेस ने मतदान विवरण प्रमाणित करने से जुड़े ‘कानूनी और प्रक्रियात्मक जोखिमों’ पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में पार्टी ने सत्यापन जिम्मेदारियों, पारदर्शिता और संदर्भ के रूप में पूर्व मतदाता सूचियों के उपयोग से संबंधित मुद्दों पर भी प्रकाश डाला।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) प्रतिदिन प्रति बूथ भरे हुए 50 गणना प्रपत्र एकत्र कर सकते हैं और उनकी सत्यता प्रमाणित करने वाले वचनपत्र के साथ उन्हें जमा कर सकते हैं, जो न तो व्यावहारिक है और न ही कानूनी रूप से उचित। यादव ने पत्र में कहा, “मतदाता आवेदन विवरणों का सत्यापन बूथ स्तर के अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण अधिकारियों जैसे निर्वाचन अधिकारियों का वैधानिक दायित्व है।

राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले मतदान एजेंटों से ऐसे विवरणों को प्रमाणित करने की अपेक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी दलों पर डाल सकता है और इससे अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है।’’ पार्टी ने 2002 की मतदाता सूची को आधार दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि परिसीमन के बाद से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में काफी बदलाव हुए हैं। यादव ने कहा, “2002 और वर्तमान निर्वाचन क्षेत्रों के बीच उचित क्षेत्रवार मानचित्रण के बिना मतदाताओं के नामों का सटीक पता लगाना बेहद मुश्किल होगा।”

उन्होंने आयोग से 2002 की मतदाता सूचियों का निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण मुद्रित और डिजिटल दोनों प्रारूपों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कांग्रेस ने मतदाता पहचान में सहायता के लिए अंतिम रूप दिए जाने के बाद फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की आपूर्ति की भी मांग की।

Continue reading on the app

निर्मला सीतारमण के खिलाफ याचिका को कोर्ट ने बताया Floccinaucinihilipilificationn, क्या है इस शब्द का मतलब

Floccinaucinihilipilificationn: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने कहा कि उन्हें मामले में आगे कार्यवाही करने का कोई आधार नजर नहीं आता, इसलिए संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है। साथ ही शिकायत खारिज की जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे घातक हथियार बने समीर रिजवी, मैच के बाद बताया अपनी बल्लेबाजी का सीक्रेट

IPL 2026 Samir Rizvi statement: दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन किया. समीर रिजवी ने टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली. इस दमदार प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी प्रेस कॉन्फ्रेंस आए और बताया कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी से उन्हें आत्मविश्वास मिला. Thu, 2 Apr 2026 14:10:30 +0530

  Videos
See all

Jaipur Project: रामजल सेतु लिंक पर CM भजनलाल सख्त, मिशन मोड में काम तेज | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:44:39+00:00

Iran US Israel War Latest News LIVE: जंग पर ट्रंप का ऐलान! | Trump | Hormuz | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:30:21+00:00

Haridwar News: स्टंट देख उड़ जाएंगे आपके होश! #shorts #harkipauri #haridwar #viralvideo #gangaghat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:31:32+00:00

Kolkata I-PAC ED Raid: I-PAC के दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर ED की रेड | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers