Responsive Scrollable Menu

Hanuman Jayanti 2026 Wishes: जपत निरंतर हनुमत वीरा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Hanuman Jayanti 2026 Wishes: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना होती है और लोग व्रत करते हैं। खास दिन पर अपने प्रियजनों को हनुमान के आशीर्वाद वाले शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दें।

Continue reading on the app

कनाडा में गुरुद्वारे साहिब में हिंसक झड़प:खालिस्तान समर्थकों ने बुजुर्ग कमेटी के कार्यक्रम में किया हंगामा; 7 साल से कब्जा करने का आरोप

कनाडा के सरे शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में कमेटी कंट्रोल को लेकर हिंसक झड़प हो गई। खालिस्तानी गुट ने बुजुर्गों द्वारा चलाई जा रही सोसायटी पर कब्जा करने की कोशिश की। जिससे धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गुरुद्वारे के हॉल में भीड़ और हिंसा दिख रही है। यह वीडियो 30 मार्च का बताया जा रहा है। दरअसल 30 मार्च को गुरुद्वारे में बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों के बीच बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैनर लगाकर कमेटी पर कब्जा करने की कोशिश की। संगत ने इसका विरोध किया तो माहौल बिगड़ गया। लोग धक्का-मुक्की करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। यह गुरुद्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा माना जाता है, जिसकी 2023 में यहीं की पार्किंग में हत्या हो गई थी। उसके बाद से यहां कमिटी कंट्रोल को लेकर तनाव बना हुआ है। गुरुद्वारा साहिब के कंट्रोल को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस वजह से सरे में रहने वाले सिख खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने लगे हैं। 88 सेकंड के वायरल वीडियो में क्या हो रहा है, सिलसिलेवार जानिए… दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे एक पक्ष का कहना है कि 7 साल से निज्जर समर्थक गुट गुरुद्वारे पर कब्जा किए हुए है। बुजुर्गों की पुरानी कमेटी को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे खालिस्तान समर्गुथकों के गुट की साजिश बताया है। दूसरी ओर, गुरुद्वारे के कुछ समर्थक और वैंकूवर सरे टाइम्स जैसे अकाउंट्स ने इसे सुनयोजित घटना करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पेड इंडियन गुंडों ने गुरुद्वारे में घुसकर हिंसा फैलाई। सोशल मीडिया पोस्ट में इसे विदेशी दखलंदाजी बतायाऔर कहा कि यह सिख संस्थानों की संप्रभुता पर हमला है। सोशल मीडिया पर हो रही वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहिब के अंदर हो रही लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने हिसाब से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। बुजुर्ग कमेटी वाले खालिस्तान समर्थकों पर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने के आरोप लगा रहे हैं जबकि खालिस्तान समर्थक बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों को भारत का एजेंट बता रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वो हर मैच में रन नहीं बनाने वाला...चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने संजू सैमसन को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच फ्लेमिंग ने टीम के ओपनर संजू सैमसन का बचाव किया है. राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए टीम में लाए गए इस बैटर ने शुरुआती दो मैच में 6 और 7 रन बनाया है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह हर बार स्कोर नहीं करेगा. यह टी20 क्रिकेट है और आज वह बस एक गेंद पर आउट हो गया. वह अच्छी फॉर्म में है. Sat, 4 Apr 2026 13:59:41 +0530

  Videos
See all

कस्टडी में भी मालदा कांड के आरोपी मोफक्करुल इस्लाम के तेवर देखिए | #westbengal #maldah #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:43:01+00:00

आप्रवासी लड़कियों का सुरक्षित फुटबॉल दिन [Immigrant World Cup shines light on ICE concerns] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:01+00:00

महिला को दिन भर पीछे बिठा कर मांगता था भीख, रिश्ता पूछा गया तो बोलने से किया इंकार | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:05+00:00

Viral Divorce: 32 साल, 61 मुकदमे...अब जाकर हुआ तलाक | Latest | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers