Responsive Scrollable Menu

हरियाणा में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह-अंजलि राघव की पेशी आज:राज्य महिला आयोग बयान दर्ज करेगा; स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर छुई थी

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में राज्य महिला आयोग ने आज (2 मार्च) भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह को फरीदाबाद में पेश होने के लिए बुलाया है। पवन सिंह के साथ अंजलि भी आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी। अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए पवन सिंह की शिकायत की थी, जिसमें कुछ सबूत भी भेजे गए थे। इसके बाद 24 मार्च को पवन सिंह को नोटिस भेजा गया था। अंजलि ने कहा था- लखनऊ में शो के दौरान पवन सिंह ने गलत तरीके से उनकी कमर छुई थी। यह अनुचित व्यवहार था। बाद में बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट और झूठा प्रचार किया गया। हरियाणा महिला आयोग ने इससे पहले सिंगर बादशाह को भी समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। बादशाह के पेश न होने पर आयोग ने उनके खिलाफ FIR तक कराने के आदेश दिए थे। अब पढ़िए…मामले पर क्या बोलीं आयोग अध्यक्ष पढ़िए…अंजलि ने शिकायत में क्या कहा था अपमानजक पोस्ट हटवाई जाए: अंजलि राघव ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा था- सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ चल रहे अपमानजनक पोस्ट और झूठे प्रचार को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए जाएं। अंजलि ने आगे लिखा था कि मैं 16 वर्ष की आयु से विभिन्न रामलीलाओं में माता सीता का किरदार निभाती थी। इसी के जरिए पहचान बनाई। इस विवाद के बाद दिल्ली की रामलीला में मेरा यह किरदार छीन लिया गया। पीआर टीम ने धमकी दी: अंजलि ने बताया- मैंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से सार्वजनिक की। इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर मुझसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उस समय लगा मामला शांत हो गया। हालांकि पवन सिंह की पीआर टीम ने मुझे लगातार धमकियां दीं। कहा गया कि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे और बदनाम किया जाएगा। मेरे खिलाफ कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। कुछ क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मेरे बारे में झूठी कहानियां और अफवाह भी फैलाई गई। साइबर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: शिकायत में आगे लिखा था- मैंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ साइबर पुलिस दिल्ली में शिकायत दी, लेकिन अभी तक आपत्तिजनक सामग्री हटाई नहीं गई है। आयोग आपत्तिजनक पोस्ट और झूठे इंटरव्यू तुरंत हटवाए। साथ ही संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी दिलवाई जाए। ------------- यह खबर भी पढ़ें… अंजलि की कमर छूने पर हरियाणा महिला आयोग सख्त: चेयरपर्सन बोलीं- हरियाणवी एक्ट्रेस-पवन सिंह को फरीदाबाद बुलाएंगे; नोटिस भेजने की तैयारी हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह द्वारा कमर छूने पर महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत कर ई-मेल के जरिये सबूत भेजे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों को फरीदाबाद बुलाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

02 अप्रैल 2026 Panchang: आज है चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 अप्रैल मार्च 2026 Panchang: 02 अप्रैल 2026, गरुवार का पंचांग अनुसार, आज शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो कल सुबह 02:55 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा मकर राशि में स्थित है। आज आयुष्मान योग और चित्रा नक्षत्र का संयोग है, जिसे शुभ एवं लाभकारी माना जाता है

Continue reading on the app

  Sports

54 गेंदों पर शतक...वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज सेंचुरी, 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका मैकुलम का महारिकॉर्ड

5 batsman Fastest Hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट में जब तकनीक का तालमेल बेखौफ आक्रामकता से होता है, तो इतिहास रचा जाता है. ब्रेंडन मैकुलम के 54 गेंदों वाले रिकॉर्ड तोड़ धमाके से लेकर विव रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक की 56 गेंदों वाली जादुई पारियों तक, यह कहानी उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की है जिन्होंने लाल गेंद के खेल को टी-20 की रफ्तार दी. एडम गिलक्रिस्ट और जैक ग्रेगरी के इन तूफानी शतकों ने साबित किया कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भी असली रोमांच केवल बल्ले की गूंज से आता है. Sat, 4 Apr 2026 16:10:19 +0530

  Videos
See all

इज़राइल को मिली धमकी! | Shorts | Israel | Iran Israel War News | America Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:12:59+00:00

नागरिक की मौत के बाद बॉर्डर क्रॉसिंग बंद | Shorts | Israel Lebanon Border | Border Crossing Closed #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:06:08+00:00

Himachal Pradesh के Dharmshala में मौसम हुआ सुहाना #shorts #viral #ytshorts #trendingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:04:19+00:00

Baharampur Attack: अधीर रंजन चौधरी पर चुनाव प्रचार दौरान हमला | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers