अर्जुन-सानिया के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू: नीता-मुकेश अंबानी ने घर पर होस्ट की सेरेमनी; भावुक सचिन तेंदुलकर बोले- 'बेटा बड़ा हो गया'
Arjun Tendulkar Pre-wedding: दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन जल्द ही सानिया चंडोक से शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हुए जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और सचिन के करीबी मुकेश-नीता अंबानी के जामनगर वाले घर में होस्ट किए गए। प्री-वेडिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें सचिन भावुक नजर आए।
अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सानिया चंडोक मुंबई के बड़ी हस्ति ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। दोनों की शादी मुंबई में आयोजित की जाएगी। वहीं जामनगर में प्री-वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सचिन ने बेटे के लिए एक खास स्पीच भी दी।
जामनगर में अंबानी परिवार ने रखा खास आयोजन
मुकेश-नीता, राधिका-अनंत, श्लोका-आकाश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ इस समारोह की मेजबानी की। कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ शामिल हुए। दुल्हन सानिया चंदोक का परिवार भी इस खास मौके पर मौजूद रहा।
समारोह के दौरान नीता अंबानी ने स्वागत भाषण देते हुए अर्जुन और सानिया को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जामनगर उनके परिवार के लिए बेहद खास जगह है, क्योंकि यहीं दो साल पहले अनंत और राधिका ने भी अपने रिश्ते की शुरुआत की थी।
‘बेटा बड़ा हो गया है…’- सचिन का इमोशनल मोमेंट
सचिन तेंदुलकर ने अंबानी परिवार के आतिथ्य के लिए आभार जताया और कहा कि इससे बेहतर जगह और आशीर्वाद देने वाले लोग शायद ही मिल सकते थे। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए सचिन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिवार से मिलवाता है, तब समझ में आता है कि बेटा बड़ा हो गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन और सानिया एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि उसने अपनी जिंदगी के लिए इतनी खास साथी चुनी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
समारोह के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां नीता अंबानी शाही साड़ी और हीरलूम ज्वेलरी में नजर आईं, वहीं दुल्हन बनने जा रहीं सानिया सिल्वर साड़ी में बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ दिखीं। सचिन और अर्जुन भी कढ़ाईदार बंदगला में नजर आए।
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री को भी बेटे की शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था, जिसके बाद से इस शादी को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गईं।
रिद्धि-सिद्धि के साथ पधारेंगे गजानन, मूर्ति को आकार देने में जुटे कारीगर, VIDEO
ganesh chaturthi 2023: जीटी रोड पर मूर्तियां बनाने वाले इस बार 3 फीट से लेकर 15 फीट तक मूर्ति बना रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार शहर में लगभग 3 हजार छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








