Responsive Scrollable Menu

Fact Check: जय शाह ने रोहित शर्मा को नहीं बताया वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम का कप्तान, वायरल दावा फेक

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। 7 फरवरी 2026 से टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इसी बीच 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भी काफी चर्चा में है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि […]

The post Fact Check: जय शाह ने रोहित शर्मा को नहीं बताया वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम का कप्तान, वायरल दावा फेक appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Dhurandhar Viral Exam paper: क्लासरूम जा पहुंचा 'धुरंधर' फीवर... एग्जाम पेपर में छाया रहमान डकैत, हमजा का नाम, स्टूडेंट्स रह गए हैरान!

Dhurandhar Viral Exam paper: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ फिल्म का चर्चा है और अब ये केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्लासरूम तक पहुंच गई है। हाल ही में एक अकाउंट्स एग्जाम पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मशहूर किरदारों के नाम शामिल किए गए हैं।

एग्जाम पेपर में छाया धुरंधर का क्रेज

वायरल हो रहे इस पेपर में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमज़ा अली माजरी’ और अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ जैसे नामों का इस्तेमाल सवालों में किया गया है। इसके अलावा आर. माधवन के किरदार ‘अजय सान्याल’ सहित ‘जमील जमाली’, ‘एसपी चौधरी’ और ‘यालिना जमाली’ जैसे नाम भी पेपर का हिस्सा बने।

dhurandhar exam question paper

इस अनोखे एग्जाम पेपर ने छात्रों के बीच पढ़ाई को थोड़ा दिलचस्प बना दिया। आमतौर पर जहां सवालों में सामान्य नामों का इस्तेमाल होता है, वहीं फिल्मी किरदारों के जरिए सवाल तैयार करना छात्रों के लिए नया और मजेदार अनुभव साबित हुआ। यही वजह है कि यह पेपर देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस क्रिएटिव आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग पढ़ाई के माहौल को हल्का बनाते हैं और छात्रों का ध्यान बेहतर तरीके से आकर्षित करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे “जीनियस आइडिया” बताते हुए शिक्षा में ऐसे बदलावों की जरूरत पर जोर दिया।

comments

'धुरंधर 2' ने 1000 करोड़ का किया कलेक्शन

गौरतलब है कि धुरंधर के पहले पार्ट के बाद से ही इसके किरदारों की जबरदस्त लोकप्रियता बनी हुई है। 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट- धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हुआ जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। फिल्म ने जवान, पठान, कल्कि जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। 
 

Continue reading on the app

  Sports

Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Wushu Player Divyanshi Success Story: राजस्थान की वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह एशियन गेम्स के 36 साल के इतिहास में वुशु में राजस्थान से चयनित होने वाली पहली खिलाड़ी हैं. जापान में 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले खेलों में दिव्यांशी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह रोजाना करीब 8 घंटे अभ्यास कर रही हैं और उनकी नजर गोल्ड मेडल पर है. दिव्यांशी ने नेशनल चैंपियनशिप में 12 गोल्ड मेडल जीते हैं. इसके अलावा बॉक्सिंग में दो नेशनल सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और चीन में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है. Sun, 9 Aug 2026 12:52:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video: अतीक के बेटे अबान की अंतिम यात्रा, भाइयों ने दिया कंधा |#shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:46:56+00:00

Girls Video Viral: लड़कियों की लड़ाई का पूरा वीडियो | #VideoViral #Girls #Viral #shorts #noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T07:44:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers