मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ती लागत के चलते मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में दूध की कीमतों में 2 से 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है. साथ ही कॉमर्शियल LPG महंगा होने से महंगाई का असर आम लोगों की रसोई पर साफ दिखने लगा है.
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर हुए ग्रेनेड धमाके से हड़कंप मच गया. CCTV में हमलावर ग्रेनेड फेंकते हुए नजर आ रहा है. AAP ने इसे निंदनीय बताया और चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने की मांग की. वहीं सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा. तो वहीं बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने इसे सांप्रदायिक एकता तोड़ने की कोशिश बताकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए.
हार्दिक पंड्या के सामने सबसे पहला लक्ष्य तो मुंबई को 6 साल बाद फिर चैंपियन बनाना है. टीम ने 2020 में पिछला IPL खिताब जीता था. मगर वो इसके साथ ही अगले साल के वर्ल्ड कप पर भी नजर बनाए हुए हैं. Sat, 04 Apr 2026 13:37:22 +0530