Responsive Scrollable Menu

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था रामायण का ऑफर:बेटी राहा के जन्म के बाद बदला फैसला; रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी

नीतीश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर कल यानी गुरुवार को भारत में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लॉस एंजेलिस में हुए फिल्म के स्पेशल प्रिव्यू सेशन रणबीर ने बताया की उन्होंने पहले रामायण फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई और उन्होंने अपना फैसला बदलकर फिल्म करने का फैसला किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। राहा के पिता बने तो बदला फैसला रणबीर कपूर ने इवेंट के दौरान बताया कि उन्हें यह रोल करीब 4 साल पहले ऑफर हुआ था। रणबीर ने कहा, "जब नमित ने मुझे यह रोल दिया, तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मैं इसके लायक नहीं हूं और मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।" हालांकि, साल 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर की सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि पिता बनने के बाद उनके लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया और उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाने का मौका उनके जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा। रामानंद सागर की रामायण देखकर की तैयारी अपनी तैयारी पर बात करते हुए रणबीर ने कहा कि उनके लिए तैयारी उसी दिन शुरू हो गई थी, जिस दिन उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखी थी। रणबीर के मुताबिक, "यह किरदार हमारे मन में गहराई से बसा हुआ है। इसकी तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक भी थी। हमें इस किरदार के प्रति ईमानदार रहना होगा क्योंकि सदियों से करोड़ों लोग भगवान राम से प्यार करते आए हैं।" उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 4 हजार करोड़ का बजट; दो पार्ट्स में आएगी फिल्म फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बजट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपए (500 मिलियन डॉलर) का बजट रखा गया है। नमित ने कहा, "6-7 साल पहले जब मैंने इस बारे में सोचा था, तो लोगों को लगा कि मैं पागल हूं। हम भारत से दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं। यह एक महागाथा है जिसे ग्लोबल स्केल पर देखा जाना चाहिए।" हंस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक इस फिल्म के लिए पहली बार ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान एक साथ आए हैं। रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए म्यूजिक तैयार करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, "हमें लोगों को कुछ ऐसा देना है जो नया हो, लेकिन साथ ही उनकी जड़ों से भी जुड़ा हो।" फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

कोयला डिस्पैच में CCL का ‘फ्लॉप शो’! हर साल बढ़ता जा रहा लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर

CCL Coal Dispatch: सीसीएल वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोयला डिस्पैच के लक्ष्य से बुरी तरह पिछड़ गई है. 112 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले केवल 75.67 मिलियन टन का ही डिस्पैच हो सका. पढ़ें, किन 11 एरिया का प्रदर्शन रहा कमजोर और क्या रहे इस बड़ी विफलता के मुख्य कारण.

The post कोयला डिस्पैच में CCL का ‘फ्लॉप शो’! हर साल बढ़ता जा रहा लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का अंतर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी में है वो ताकत जो बुमराह के पास भी नहीं, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सेलेक्ट होंगे?

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ में आकिब नबी को खरीदा है और उन्हें अभी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये युवा तेज गेंदबाज जल्द ही अपनी छाप छोड़ सकता है. इरफान पठान के मुताबिक, नबी के पास ऐसी खासियत है जो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों में भी नहीं है. Fri, 03 Apr 2026 16:41:48 +0530

  Videos
See all

Accident Viral Video: भूसे से लदा ट्रैक्टर गिरा, शख्स गंभीर रूप से घायल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:43:57+00:00

कुवैत को एयर डिफेंस सिस्टम देगा ब्रिटेन | Major Gaurav Arya | Commannd Center | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:42:22+00:00

Iran Israel War Viral: Hezbollah के खिलाफ Israel की सैन्य तैयारी | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:41:23+00:00

Breaking News: IDF ने दक्षिणी लेबनान में हमले की चेतावनी दी | Major Gaurav Arya | Command Center #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:45:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers