Responsive Scrollable Menu

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार का बड़ा फैसला, LPG का झंझट खत्म

जब रास्ता बंद होता है तो समझदार देश दूसरा रास्ता खोज लेते हैं। मिडिल ईस्ट में जंग, हॉर्मोज स्ट्रेट पर खतरा और भारत के किचन तक पहुंचती गैस की किल्लत। अब तस्वीर बदलने वाली है क्योंकि बता दें कि भारत ने उठा लिया है एक सबसे बड़ा कदम। खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की तैयारी कर ली गई है और अब नजर टिक गई है अफ्रीका के एक ऐसे देश पर जिसका नाम आपने कम सुना होगा यानी कि अंगोला। जी हां, भारत अब अंगोला से एलपीजी यानी कि रसोई गैस खरीदने की तैयारी कर रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अंगोला ही क्यों चुना गया? क्या इससे गैस संकट खत्म होगा?  क्या यह भारत की ऊर्जा रणनीति का गेम चेंजर बनने वाला है? दरअसल बता दें कि ईरान युद्ध और हॉर्मोन स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है ऊर्जा सुरक्षा। क्योंकि आज की सच्चाई बिल्कुल सामने है और वो यह है कि भारत अपनी लगभग 92% एलपीजी सप्लाई खाड़ी देशों से मंगाता है। जैसे कि यूएई, कतर, सऊदी अरब और कुवैत। और इन सभी सप्लाई का एक ही रास्ता है और वो है स्ट्रेट ऑफ हार्मोस जो सिर्फ 33 कि.मी. चौड़ा है। लेकिन दुनिया के करीब 20% तेल और गैस व्यापार का रास्ता भी यही है। यानी अगर यह रास्ता बंद हुआ तो सीधे असर भारत के किचन तक पहुंच सकता है। और यहीं से शुरू होती है भारत की नई रणनीति। सरकारी कंपनियां, इंडियन ऑयल और बाकी जो कंपनियां हैं जैसे कि बीपीसीएल, एचपीसीएल और गेट। अब अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनियों से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही है। रिपोर्ट्स जो सामने आई उसके मुताबिक भारत का लॉन्ग टर्म डील पर विचार चल रहा है। यानी अब भारत सिर्फ एक रीजन पर निर्भर नहीं रहना चाहता।

इसे भी पढ़ें: 8000 KM दूर बैठा दोस्त भारत के लिए खोलेगा खजाना! इस गरीब देश से मोदी ने गैस भंडार की कौन सी डील कर ली?

भारत और अंगोला के बीच पहले से ही तेल व्यापार होता रहा है। और सबसे बड़ी बात अंगोला से आने वाला जहाज स्ट्रेट टॉप हॉर्नमूस से नहीं गुजरेगा। यानी सीधे अटलांटिक और अरब सागर के रास्ते भारत पहुंचेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंगोला से गैस सिर्फ 12 से 18 दिन में भारत पहुंच सकती है और यह सप्लाई अमेरिका से आने वाली गैस से 10 से 15 दिन तेज हो सकती है। यानी तेज सप्लाई कम जोखिम और बेहतर विकल्प। अब जरा आप आंकड़ों से समझिए। साल 2024-25 में भारत ने 31.32 मिलियन टन एलपीजी इस्तेमाल किया। लेकिन उत्पादन लगभग 12.79 मिलियन टन पर ही अटका हुआ है। बाकी का बड़ा हिस्सा इंपोर्ट करना पड़ता है। यानी मांग बढ़ रही है। उत्पादन नहीं है और यही वजह है कि भारत को अब नए स्त्रोत तलाशने पड़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Income Tax, LPG, Banking में बड़े बदलाव, आज से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के मद्देनजर देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के कदम उठाए गए हैं। तेल एवं गैस मंत्रालय ने कहा कि सभी रिफाइनरीज पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। मंत्रालय ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों से कहा गया है कि वे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ रेस्टोरेंट, होटलों और कैंटीन सहित कमर्शल उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन देने को भी प्राथमिकता दें, जिससे कमर्शल एलपीजी की उपलब्धता से जुड़ी चिंता दूर हो सके। मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही नैशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 की अवधि अब बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है, जिससे पीएनजी नेटवर्क को बढ़ावा मिल सके। यह अभियान इस साल पहली जनवरी को शुरू किया गया था और इसकी अवधि 31 मार्च को पूरी हो रही थी।

Continue reading on the app

PVC Pipe Gardening: कम खर्च में गार्डनिंग का नया ट्रेंड, PVC पाइप्स से सजाएं अपना टैरेंस, यहां जानिए सही तरीका

Terrace Garden Ideas: PVC पाइप गार्डनिंग, कम बजट में टेरेस गार्डन बनाने का एक शानदार और ट्रेंडी तरीका है। इसकी मदद से आप कम जगह में भी ढेरों पौधे उगा सकते हैं। सही सेटअप और केयर के साथ, आप आसानी से अपने घर की छत को एक हरे-भरे, सुंदर और स्टाइलिश बना सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

10 करोड़ की फिरौती, फायरिंग और साजिश… MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बड़ा खुलासा, 12 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक उद्योगपति को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। कॉल कोई साधारण नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल नंबर से किया गया था और इसके पीछे नाम जुड़ा था देश के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का। इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को … Sat, 04 Apr 2026 08:38:23 GMT

  Videos
See all

Pakistan News: सऊदी ने पाकिस्तान से वापस मांगे 6.3 अरब डॉलर! #shorts #ytshorts #pakistan #saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:07:58+00:00

Iran Israel America War : पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात! | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:15:00+00:00

US Pilot Captured in Iran LIVE: ईरान ने जिंदा पकड़ा US का पायलट? बनाया बंधक! | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:14:40+00:00

News Ki Pathshala Live | ईरान में सेना घुसाने की तैयारी करते ट्रंप को महाझटका ! | Iran Us War |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers