उदयपुर की रेणु टंडन की अनोखी भक्ति, तुलसी-केसर से लिखा सुंदरकांड, 22 बार रामचरितमानस रच बनी मिसाल
Hanuman Jayanti Celebration : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर उदयपुर की रेणु टंडन अपनी अनोखी भक्ति और साधना के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने भक्ति को एक विशेष कला का रूप देते हुए सुंदरकांड को पांच बार अलग-अलग माध्यमों जैसे तुलसी के रस, केसर, चंदन और मिट्टी से लिखा है. इतना ही नहीं, वे अब तक 22 बार रामचरितमानस भी लिख चुकी हैं, जो उनके समर्पण और श्रद्धा को दर्शाता है. रेणु ने चंदन की लकड़ी पर केसर से हनुमान चालीसा लिखकर भी एक अलग पहचान बनाई है. लगातार लिखने से हाथ में दर्द होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे हाथ से लिखना शुरू कर दिया. आज वे दोनों हाथों से लिखने में सक्षम हैं. उनकी यह साधना न केवल उनकी आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भी बताती है कि सच्ची भक्ति से असंभव भी संभव हो जाता है.
अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी तो ईरान दे रहा था, नॉर्थ कोरिया ने गुपचुप कर दिया वार
दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट में ईरान यद्ध पर टिकी थीं लेकिन असली वार उत्तर कोरिया ने कर दिया है. Axios नामक लोकप्रिय सॉफ्टवेयर पर हुए इस सप्लाई-चेन अटैक ने अमेरिकी टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है. किम जोंग के हैकर्स ने हजारों कंपनियों के सिस्टम में डिजिटल बारूद भर दिया है जिसका मकसद अरबों की क्रिप्टोकरेंसी चोरी कर परमाणु प्रोग्राम को फंड करना है. अब देखना होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस अदृश्य युद्ध से कैसे निपटते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















