Janganana 2027: देश भर में आज से शुरू हो गई जनगणना, जानें आपके राज्य में कब होगी काउंटिंग
Janganana 2027: जनगणना 2027 की शुरुआत हो गई है. आज से जनगणना 2027 का पहला फेज शुरू हो गया है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगा. पहले फेज में हाउस लिस्टिंग यानी मकानों की गिनती की जाएगी. दूसरे फेज की शुरुआत फरवरी 2027 में होगी, जिसमें लोगों से उनकी जाति के बारे में पूछा जाएगा. खास बात है कि देश की आजादी के बाद पहली बार जाति का डाटा जुटाया जाएगा. इससे पहले 1931 में ऐसा हुआ था.
पहली बार 100 प्रतिशत डिजिटल होगी जनगणना
जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी. कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर कलेक्ट किया जाएगा. जनगणना के आंकड़े पहले कागज पर दर्ज किए जाते थे. अब उन्हें डिजिटाइज किया जाएगा. इसमें काफी समय लगता था.
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jangadna 2011: कितनी थी हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य धर्मों की आबादी, पिछली बार सबसे पहले किसकी हुई थी गिनती
लोगों से ये सवा भी किए जाएंगे
खास बात है कि जनगणना में लिव-इन कपल्स को शादीशुदा माना जाएगा, हालांकि, ऐसा तब होगा जब कपल कहेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है. मोबाइल फोन में एफएम और यूट्यूब देखने को भी काउंट किया जाएगा. एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक जनगणना का पहला फेज चलेगा, ऐसे में आपके राज्य में कब जनगणना होगी, आइये जानते हैं….
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Caste Certificate: जाति जनगणना से पहले बनवा लीजिए कास्ट सर्टिफिकेट, इस तरह से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
जानें राज्यवर जनगणना की तिथि
राज्य केंद्र शासित प्रदेश- स्व-गणना और हाउस लिस्टिंग
- अंडमान-निकोबार, दिल्ली (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम- 1 अप्रैल से 15 अप्रैल- 16 अप्रैल से 15 मई
- गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव- 5 अप्रैल से 19 अप्रैल- 20 अप्रैल से 19 मई
- उत्तराखंड- 10 अप्रैल से 24 अप्रैल- 25 अप्रैल से 24 मई
- मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा- 16 अप्रैल से 30 अप्रैल- 1 मई से 30 मई
- बिहार- 17 अप्रैल से 1 मई- 2 मई से 31 मई
- तेलंगाना- 26 अप्रैल से 10 मई- 11 मई से 9 जून
- पंजाब- 30 अप्रैल से 14 मई- 15 मई से 13 जून
- दिल्ली (दिल्ली नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और झारखंड- 1 मई से 15 मई- 16 मई से 14 जून
- उत्तर प्रदेश- 7 मई से 21 मई- 22 मई से 20 जून
- जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी- 17 मई से 31 मई- 1 जून से 30 जून
- हिमाचल प्रदेश- 1 जून से 15 जून- 16 जून से 15 जुलाई
- केरल, नगालैंड- 16 जून से 30 जून- 1 जुलाई से 30 जुलाई
- तमिलनाडु, त्रिपुरा- 17 जुलाई से 31 जुलाई- 1 अगस्त से 30 अगस्त
- असम- 2 अगस्त से 16 अगस्त- 17 अगस्त से 15 सितंबर
- मणिपुर- 17 अगस्त से 31 अगस्त- 1 सितंबर से 30 सितंबर
- पश्चिम बंगाल- अभी तय नहीं
जनगणना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- इस बार जनगणना में पूछे जाएंगे यह 31 सवाल, अभी से कर लें तैयारी
क्या होती है स्व-गणना और हाउस लिस्टिंग
स्व-गणना- ये 15 दिनों की अवधि है, इस दौरान, आप जनगणना कर्मी का इंतजार किए बिना 33 सवालों का जवाब देकर अपनी जानकारी भर सकते हैं. इन जानकारियों को भरने के बाद आपको 16 डिजिट आईडी मिलती है, जिसे फॉर्म भरते समय आपको सुरक्षित रखना होता है.
हाउस लिस्टिंग- यह जनगणना का पहला चरण है, इसमें कर्मचारी आपके घर आते हैं. वे ये नोट करते हैं कि आपका घर कच्चा है या पक्का. घर में कितने कमरे हैं, पीने का पानी, बिजली और शौचालय की सुविधा है या फिर नहीं. अगर आप स्व जनगणना कर चुके हैं तो इस चरण में आपको सिर्फ 16 अंकों वाली यूनिक आईडी कर्मचारी को देनी होगी.
मेक इन इंडिया को बड़ा बूस्ट… सेना को मिली ये घातक LMG, जानिए इसकी खासियत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




