पोकरण में हनुमान जन्मोत्सव इस बार होगा खास, 351 kg के विशाल रोट का महाप्रसाद, 48 घंटे की परंपरा देख उमड़ेगा जनसैलाब
Hanuman Jayanti Celebration In Pokaran : पोकरण की पावन धरती पर इस बार हनुमान जन्मोत्सव आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम लेकर आ रहा है. ऐतिहासिक सालमसागरधीश हनुमान मंदिर और बांकना हनुमान मंदिर में 351-351 किलो के विशाल रोट तैयार किए जा रहे हैं, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण हैं. इन रोटों को पारंपरिक विधि से 48 घंटे तक विशेष तरीके से पकाया जाता है, जिससे उनकी शुद्धता और स्वाद अनोखा बनता है. इसके बाद इनसे चूरमा महाप्रसाद तैयार किया जाता है, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा. मंदिरों में सजावट और तैयारियां तेज हो चुकी हैं, वहीं भक्तों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, जिससे यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बन सके.
Video: बॉलीवुड गानों से ड्रेस रीक्रिएट कर खड़ा किया खुद का ब्रांड, आज दे रही हैं 12 लोगों को नौकरी
Ranchi Fashion Designer Aakriti Success Story: रांची की आकृति ने सिलाई-कढ़ाई के शौक को ऐसा बिजनेस बना दिया कि आज वह दो स्टोर की ओनर हैं. एडमिनिस्ट्रेशन की नौकरी छोड़ने पर लोगों ने ताने मारे, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड गानों में दिखने वाले आउटफिट्स से आइडिया लेकर हूबहू डिजाइन रीक्रिएट करने शुरू किए और उन्हें ऑनलाइन बेचने लगीं. बिना बड़ी पूंजी के शुरू हुई यह ऑनलाइन सेल इतनी बढ़ी कि उन्होंने धीरे-धीरे पैसा जोड़कर अपने दो एक्सक्लूसिव स्टोर खोल लिए. आकृति का फोकस सिर्फ यूनिक पीस पर है. उनका दावा है कि उनके स्टोर से लिया गया डिजाइन पूरे रांची में कहीं कॉपी नहीं मिलेगा. लहंगा, ब्लाउज, क्रॉप टॉप, दुपट्टा या साधारण टॉप, हर आउटफिट उनकी खुद की क्रिएटिविटी से तैयार होता है. 1 ब्लाउज की कीमत 5,000 रुपए तक जाती है और अक्सर कस्टमर एक बार में 2-3 पीस खरीद लेते हैं. कभी नौकरी के लिए डिपेंडेंट रहीं आकृति आज 10-12 लोगों को रोजगार दे रही हैं और महीने में 1 लाख रुपए से ज्यादा कमा रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























