Responsive Scrollable Menu

Iran War: क्या 'I Am Done' बोलेंगे ट्रंप… या उतारेंगे 50,000 सैनिक? पूर्व राजनयिक वीना ने बताया सच

Rubika Liyaqaut Show: ईरान-इजराइल जंग को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. क्या अमेरिका सच में जंग से बाहर निकलने वाला है या कुछ बड़ा होने वाला है? पूर्व राजनियक विशेषज्ञ वीना सिकरी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही 'I am done' कह सकते हैं. यानी अमेरिका जंग खत्म कर सकता है. लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. खाड़ी क्षेत्र में इस समय 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं. हाल के हफ्तों में अमेरिका ने हजारों नए सैनिक, पैराट्रूपर्स और बड़े युद्धपोत भेजे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इनका इस्तेमाल होगा? अगले दो हफ्ते बेहद अहम हैं. अमेरिका या तो हमले तेज कर सकता है या अचानक पीछे हट सकता है. दूसरी तरफ, ईरान को रूस का समर्थन मिलने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इससे जंग और लंबी खिंच सकती है. यह भी आशंका जताई जा रही कि अगर हालात बिगड़े, तो टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल भी हो सकता है.

Continue reading on the app

चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर जोरदार धमाका, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को हुए एक धमाके ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया. सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्रों तक सुनी गई, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया.

स्कूटी में हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. कार्यालय के भीतर भी किसी प्रकार की बड़ी क्षति की सूचना नहीं है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जांच का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार कर रहे हैं. पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

धमाके के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्कूटी वहां कब और किसने खड़ी की थी. फिलहाल स्कूटी के मालिक या उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

पूरे शहर में अलर्ट

इस घटना के बाद पूरे चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है. प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है.

जांच के बाद ही होगा खुलासा

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई साजिश है. जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर शहरी सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आने वाले दिनों में जांच के नतीजे इस मामले की सच्चाई सामने लाएंगे, लेकिन फिलहाल शहर में डर और सतर्कता दोनों का माहौल बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: पंत ने डीसी के खिलाफ करीबी हार के लिए 'अतिरिक्त रनों' को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने अतिरिक्त रनों को हार का कारण बताया है। Wed, 1 Apr 2026 23:54:37 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: 3 हफ्तों में जंग खत्म होने का दावा | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T19:30:01+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही चल गया पता Mojtaba Khamenei का Location ? | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T19:30:11+00:00

The countdown is on for Artemis II's launch. #ArtemisII #Nasa #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T19:30:05+00:00

Animal Funny Viral Video: ऊदबिलाव का एनर्जेटिक गेम, लोग हुए खुश | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T19:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers