Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के मुंह से अब क्या निकल गया, जिसको लेकर केरल में कट रहा है बवाल?

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. लेकिन राहुल ने एक सीएम विजयन को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे बीजेपी से लेकर लेफ्ट वाले नाराज हैं. राहुल ने केरल की एलडीएफ सरकार को 'कॉर्पोरेट की सरकार' और मोदी का पार्टनर बताया है, वहीं सीपीआई सांसद पी संदोष ने राहुल को 'हकीकत से कटा हुआ प्राणी' करार देते हुए उनके बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया है.

Continue reading on the app

भारत के पास आने वाले बुआई सीजन के लिए बीजों का पर्याप्त भंडार मौजूद : केंद्र

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि आने वाले खरीफ सीजन के लिए भारत के पास बीजों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

सरकार की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति श्रृंखलाओं के लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त सचिव मनिंदर कौर द्विवेदी ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश में निजी क्षेत्र के अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा समर्थित एक आत्मनिर्भर बीज प्रणाली मौजूद है।

इसके अलावा, किसी भी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए सभी चरणों में पर्याप्त बीज और प्रजनन सामग्री (प्रमाणित, आधारभूत, संकर बीज) की एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला मौजूद है।

द्विवेदी ने बताया कि सभी कृषि उत्पादों के थोक मूल्यों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि टमाटर, प्याज और आलू जैसी प्रमुख फसलों के मूल्य स्थिर हैं और उनमें सुधार दिख रहा है, साथ ही थोक स्तर पर भी सकारात्मक रुझान जारी है।

सरकार के मुताबिक, खरीफ सीजन 2026 के लिए 19.29 लाख क्विंटल बीज का अधिशेष है।

देश के कृषि क्षेत्र को 166.46 लाख क्विंटल बीज की आवश्यकता है, जबकि देश में 185.74 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध है।

इसके साथ ही, रबी सीजन के लिए बीज की व्यवस्था की जा चुकी है।

सरकार ने खरीफ मौसम के लिए किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव और उनकी उर्वरक आवश्यकता का आकलन पहले ही कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम समय पर उपलब्धता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में उर्वरकों की समान और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को किसान आईडी बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस प्रयास में समन्वय स्थापित करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्रियों और राज्य कृषि मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक संकट का लाभ उठाकर उर्वरकों और बीजों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। चौहान ने कहा कि राज्य सरकारों को भी इस दिशा में कड़े कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 6 अप्रैल से मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। 8 अप्रैल को फैसले की घोषणा की जाएगी। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका सीधा असर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट पर पड़ेगा। इससे पहले ही कई बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में … Wed, 01 Apr 2026 20:31:08 GMT

  Videos
See all

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी एंबेसी तबाह, महिला पत्रकार किडनैप | N18G | US Journalist #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:37:59+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers