Assam Tea Production Process : ऐसे बनती है असम की मशहूर चाय | Assam Election 2026 | Tea Process
#pmmodi #assamtea #dibrugarh #teagarden #indiantea #breakingnews आज पीएम ने चाय को असम की आत्मा बताया। इसलिए चुनावी शोर के बीच न्यूज18 इंडिया की टीम डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय फैक्ट्री में पहुंच गई और बागान से पत्ती तोड़ने से लेकर चाय के दाने किस तरह से तैयार होते हैं… उसके पूरे प्रोसेस को दिखाया #assam #indiaNews #hindinews #teafactory #culture #latestnews #newsupdate News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
Petrol-Diesel price: पेट्रोल 7 रुपये महंगा, डीजल में 25 रुपये का इजाफा; इस कंपनी ने बढ़ाए दाम
Petrol-Diesel price: देश में ईंधन की कीमतों को लेकर बड़ा झटका लगा है। शेल इंडिया ने 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले नायरा एनर्जी भी कीमतें बढ़ा चुकी। निजी कंपनियां बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के दबाव में यह कदम उठा रहीं।
बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये और पावर पेट्रोल की कीमत 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गई। अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता।
वहीं डीजल की कीमत में इससे भी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। डीजल 25.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अब सामान्य डीजल 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा। इस तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी।
जानकारों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। ईरान में जारी युद्ध और मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में डीजल की कीमत और बढ़ सकती है और यह 148 से 165 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
निजी ईंधन कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का दबाव इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने दाम स्थिर रखे हैं। सरकारी कंपनियों को कुछ हद तक नुकसान की भरपाई मिल जाती है, लेकिन निजी कंपनियों को ऐसा कोई सपोर्ट नहीं मिलता। इसलिए उन्हें बढ़ी लागत का बोझ सीधे ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।
भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में वैश्विक हालात का सीधा असर देश पर पड़ता है। खासकर होर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल रूट्स में से एक है।
कुल मिलाकर, बढ़ती तेल कीमतें आने वाले दिनों में महंगाई को और बढ़ा सकती हैं और आम लोगों की जेब पर असर डाल सकती हैं।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi











.jpg)










