Responsive Scrollable Menu

Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार!

Stock Market: 1 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार ने धमाकेदार शुरुआत की. सेंसेक्स 1,187 अंक और निफ्टी 348 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए.

The post Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Murshidabad में Owaisi की रैली से गरमाई सियासत, Humayun Kabir के साथ मिलकर चुनावी समीकरण बदले

पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां एक तरफ नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं तो दूसरी ओर पुराने मुद्दे फिर से उभरकर सामने आ रहे हैं। मुर्शिदाबाद जिले में हो रही चुनावी गतिविधियां खासतौर पर इस बदलाव का सबसे बड़ा संकेत दे रही हैं। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच तो कांटे का मुकाबला है ही साथ ही मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन और हुमांयू कबीर के नेतृत्व वाले जन अधिकार मंच का गठबंधन भी मौजूद है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी भी यहां से विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा रहे हैं। आज यहां ओवैसी की रैली हुई और जल्द ही ममता बनर्जी भी यहां हुंकार भरने वाली हैं। ऐसे में चुनावी माहौल बेहद गर्मा गया है।

मुर्शिदाबाद के चुनावी समीकरणों पर नजर डालें तो आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के दो-तिहाई मुस्लिम आबादी वाले मुर्शिदाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नामों का हटाया जाना और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण ऐसे मुद्दे हैं जो विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल एसआईआर के बाद 28 फरवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में मुर्शिदाबाद के 55 लाख मतदाताओं में से 11 लाख से अधिक को ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखा गया, जो कुल मतदाताओं का लगभग 20 प्रतिशत है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बड़े पैमाने पर नाम हटने से भले ही तृणमूल कांग्रेस को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन मतदाता सत्तारुढ़ दल के पक्ष में एकजुट हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bengal Election से पहले 'फॉर्म 6' पर नया बवाल, Election Commission दफ्तर के बाहर TMC-BJP में क्यों हुई झड़प?

इसके अलावा, 2025 से जिले में बार-बार होने वाली सांप्रदायिक हिंसा भी राजनीतिक विमर्श पर हावी है। हम आपको याद दिला दें कि शमशेरगंज में 12 अप्रैल 2025 को 72 वर्षीय हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन (42) की भीड़ द्वारा की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन जांगीपुर, शमशेरगंज, धुलियान और सूती में हिंसक हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए, पुलिस वाहनों और कई घरों में आगजनी की। यहां तक कि आग बुझाने से रोकने के लिए पानी की आपूर्ति बाधित करने की भी खबरें सामने आईं।

हिंसा पर काबू पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद केंद्रीय बलों की तैनाती, निषेधाज्ञा और अस्थायी रूप से इंटरनेट बंद करने जैसे कदम उठाए गए। करीब 60 प्राथमिकी दर्ज की गईं और लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सैकड़ों लोग भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण लेने को मजबूर हुए। घटना के लगभग एक साल बाद भी इसके जख्म हरे है। इसके अलावा, जांगीपुर के रघुनाथगंज में इस साल 27 मार्च को राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान फिर हिंसा भड़की, जिसमें मुस्लिम समुदाय के स्वामित्व वाली दुकानों और ठेलों को निशाना बनाते हुए आगजनी की गई।

आज हुई ओवैसी की रैली की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के नवदा इलाके के डबटला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए जो धुआंधार भाषण दिया उससे पूरे क्षेत्र में एक अलग ही माहौल नजर आया। ओवैसी के साथ मंच पर उनके गठबंधन सहयोगी और जन अधिकार मंच के अध्यक्ष हुमायूं कबीर तथा आदिल हसन भी मौजूद थे। ओवैसी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल ‘वोट बैंक’ की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया। हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली एजेयूपी के उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने यह भी दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय लेने में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने कबीर के साथ हाथ मिलाया है। हम सब मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को करारा झटका देंगे।’’ ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए जो आपके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें।’’ 

Continue reading on the app

  Sports

किस पर भड़के अजिंक्य रहाणे? कौन दिखा रहा KKR के कप्तान को नीचा? IPL शुरू होते ही बवाल

Ajinkya Rahane IPL 2026 Kolkata Knightriders: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही आलोचना के बारे में कहा कि इस चर्चा के पीछे एक ‘खास एजेंडा’ और ‘ईर्ष्या’ का भाव मौजूद है. रहाणे ने कड़े शब्दों में अपने आलोचकों की धज्जियां उड़ाई है, लेकिन सवाल ये उठता है कि रहाणे ने किसकी बैंड बजाई? Fri, 3 Apr 2026 16:12:53 +0530

  Videos
See all

'माशा अल्लाह' लिखी गाडी से आई मुस्लिम भीड़ ने शिमला में पढ़ी नमाज #namaz #muslim #hindurashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:39:32+00:00

Raghav Chadha breaks silence after AAP drops him from Rajya Sabha post Live: राघव चड्ढा की दहाड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:31:19+00:00

Trump Statement On Iran Israel War LIVE: नक्शे से मिटेगा ईरान? | US | Netanyahu | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:35:08+00:00

Breaking News: Israel के Petah Tikva पर Iran का हमला | Iran Attack On Israel | Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T10:31:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers