LSG vs DC मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें 1 अप्रैल को कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का मिजाज
LSG vs DC Weather Reports: IPL 2026 का पांचवा मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने दोनों टीमें उतरेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की जब भी टीमें आमने-सामने होती हैं, तो एक रोमांचक मैच देखने को मिलता है. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि कहीं बारिश इस मैच में खलल तो नहीं डालेगी, तो चलिए जानते हैं कि LSG vs DC के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान लखनऊ का मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.
LSG vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल?
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. लखनऊ में बुधवार, यानी 1 अप्रैल को बारिश होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है. यानी फैंस को 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलना तय है. लखनऊ में तापमान 36 से 23 डिग्री तक रहेगा. जबकि हवा 2 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 31% तक रहने की उम्मीद है. यानी मैच के दौरान खिलाड़ियों को ह्यूमिडिटी का सामना करना पड़ेगा.
Nayi subah. Naye rang. Vahi junoon.
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2026
Ab apni baari hai ❤️???? pic.twitter.com/sTTn4CvLBZ
इकाना स्टेडियम में टॉस बनेगा बॉस
लखनऊ में ओस भी एक बड़ा फैक्टर रहता है. इसी कारण यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं. इकाना स्टेडियम में अब तक कुस 22 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने कुल 12 मुकाबले जीते हैं. जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें ने सिर्फ 9 मुकाबले जीते हैं. वहीं 14 बार उन टीमों ने इस मैदान पर जीत हासिल किया है, जिन्होंने टॉस जीता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज टॉस और मैच कौन सी टीम जीतती है.
Super hi strong hai ????
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2026
Pehle match ke liye hum taiyaar hain ❤️???? pic.twitter.com/ZQA9bwXola
आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ और दिल्ली का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी दार। त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल.
Tigers on the hunt ???????? pic.twitter.com/FcBLmGDmzQ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इस हफ्ते मचेगा धमाल, अगले तीन दिन 3 बड़ी टीमों के होंगे मैच, जानें MI और CSK की किससे होगी टक्कर
CBSE 10th Result 2026: क्या सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट अप्रैल में ही आ जाएगा? फेल हुए छात्र दोबारा मई में दे सकेंगे परीक्षा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















