Responsive Scrollable Menu

पाचन से लेकर दिल तक का रखें ख्याल, अंजीर में छिपे हैं कई चमत्कारी गुण

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल लोग बेहतर स्वास्थ्य की चाह में विदेशी और महंगे फलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन इस होड़ में वे अपने आसपास उपलब्ध पारंपरिक फलों के गुणों को नजरअंदाज कर रहे हैं। अंजीर एक ऐसा ही फल है, जिसे सदियों से स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। आधुनिक विज्ञान भी इसकी पुष्टि करता है कि अंजीर में प्रचुर मात्रा में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुदृढ़ करते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर को मधुर और शीतल गुणों वाला फल माना जाता है। इसका नियमित सेवन शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह खासतौर पर पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है।

विज्ञान की मानें तो, अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं। यही फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है, जिससे सेहत में सुधार आता है।

अंजीर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जिन लोगों को बोन डेंसिटी की समस्या होती है, उनके लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

एनर्जी के लिए भी अंजीर एक अच्छा विकल्प है। इसमें प्राकृतिक शुगर और आयरन पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाता है, जिससे थकान कम होती है और व्यक्ति दिनभर सक्रिय महसूस करता है। यही कारण है कि जिन लोगों को कमजोरी या एनीमिया की समस्या होती है, उन्हें सीमित मात्रा में अंजीर लेने की सलाह दी जाती है।

दिल की सेहत के लिए भी अंजीर को लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटता है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। नियमित और संतुलित मात्रा में अंजीर का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूपी के शहरों की बदलेगी तस्वीर, सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस चलाने का किया एलान

UP News: उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर बदलने के लिए सीएम योगी तमाम योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में सीएम योगी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में 250 ईको फ्रेंडली और हरित योजना से संचालित इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ लखनऊ के कूड़ा प्रबंधन को गति मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया.

हमने यूपी के राजनीतिक कचड़े को उठाकर फेंका- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ भी देश के टॉप 3 में शामिल हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी की जनता ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक कचड़े को उठाकर फेंका, तो आज उस राजनीतिक कचड़े के कारण और दैनिक उपयोग में आने वाले, लोगों के द्वारा कहीं पर भी कोई  कूड़ा कचड़ा फेंका जाता है तो उसके निस्तारण के लिए डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया था उसने स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने में सफलता प्राप्त की.

'रात के अंधेरे में डकैती डालने वालों के लिए अंधेरा ठीक था'

सीएम योगी ने कहा कि हमने 2017 में पहले स्ट्रीट लाइट रंग बिरंगी होती थी. जिससे बहुत कीड़े आते थे. जिससे बदबू आती थी. साथ ही उससे बिजली अधिक खर्च होती थी. सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के लिए वो अच्छी थी, क्योंकि उन्हें बिजली ही नहीं देनी थी. जब हमारी सरकार आई तो हमने बिना भेदभाव के 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की. सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों के लिए रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी उनके लिए अंधेरा ठीक था.

स्वेत सिटी के रूप में विकसित किए गए 18 नगर निगम

सीएम योगी ने कहा कि हमने सभी शहरों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई. सीएम योगी ने आगे कहा कि अब लखनऊ डिफेंस मैन्युफेंचरिंग अब एक नए हब के रूप में विकसित हो चुका है. हमने यूपी के 17 नगर निगम और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिलाकर 18 नगर निकायकों को हमने स्वेत सिटी के रूप में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़कर सीसीटीवी से पूरी तरह से विकसित किया है और हम उसे सोशल सिटी के रूप में विकसित कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो गई है, लखनऊ में भी इसी तरह से सोलर पैनल लगाकर इस काम को पूरा किया जा रहा है.

इलेक्ट्रिक बस से जोड़े जाएंगे यूपी के शहर

यूपी में सोलर सूर्य घर योजना के तहत 4.25 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं. उससे 1500 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है लोगों के बिजली के बिल आधे से कम हो गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ, कानपुर, आगरा नोएडा-ग्रेटर नोएडा और मेरठ समेत राज्य के सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है. सीएम योगी ने कहा कि हमने तय किया है कि शहरों को इलेक्ट्रिक बस सेवा से शुरू करेंगे. शहर से शहर को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. आज लखनऊ में अशोका लीलैंड के द्वारा इलेक्ट्रिक बस मैन्युफेक्चरिंग की यूनिट शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का यूपी के किसानों को तोहफा, इन फसलों के लिए घोषित की MSP; जानें क्या हैं नए रेट

कूड़े से भरे से पहले की सरकारों के कारनामे- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि अभी 15 अप्रैल से टाटा की ऑटोमोबाइल की यूनिट में भी इलेक्ट्रिक बस बनेंगी. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले ये संभव ही नहीं था. तब जो लोग सत्ता में थे इनके कारनामे कूड़े से भरे हुए थे. जिसके चलते बीमारियां होती थीं. इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू फायलेरिया ये सब बीमारियां वहां से शुरू होती थी. बीमारियों से उन्होंने यूपी को इतना दूषित कर दिया कि राज्य ही बीमार हो गया. ये सत्ताधारी लोग मौन बनकर तमाशबीन बने रहते थे.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का यूपी के किसानों को तोहफा, इन फसलों के लिए घोषित की MSP; जानें क्या हैं नए रेट

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में कचरा उठाते नजर आया ये दिग्गज, जीते हैं 2 वनडे वर्ल्ड कप, Video

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के एक कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये कोच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आ रहा है. Wed, 01 Apr 2026 21:19:35 +0530

  Videos
See all

"बंगाल में AAP TMC को समर्थन कर रही है..." | #bhaiyajikahin #usiranwar #israeliranconflict #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:04:46+00:00

Jesus Had Indian DNA? | Why BJP IT Cell Is Called Low IQ | Shroud Of Turin | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:06:09+00:00

Bike से नीचे गिरे Khesari Lal Yadav | #viralnews #viralvideo #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:02:45+00:00

News Ki Pathshala Live | Iran पर फाइनल अटैक..क्या गजब होने वाला है? | Sushant Sinha | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:07:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers