Responsive Scrollable Menu

WhatsApp Account Ban Issue: अचानक कई WhatsApp अकाउंट हुए बंद, 24 घंटे तक फीचर्स बंद; कंपनी बोली- गलती हो सकती है

 Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर कई यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत समेत कई जगहों के यूजर्स ने शिकायत की कि उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को रिव्यू (Under Review) में डाल दिया गया, जिसके बाद ऐप के कई फीचर्स काम करना बंद हो गए। कुछ यूजर्स के लिए यह प्रतिबंध करीब 24 घंटे तक रहा।

यह समस्या सोमवार रात करीब 8 बजे (IST) सामने आई। यूजर्स के मुताबिक, बिना किसी पहले नोटिफिकेशन के उनके अकाउंट की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस समस्या से कुल कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

WhatsApp अकाउंट पर दिखा ‘Under Review’ मैसेज
प्रभावित यूजर्स ने बताया कि WhatsApp खोलने पर उन्हें एक मैसेज दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट प्लेटफॉर्म की नीतियों का पालन करता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मैसेज में लिखा था, “Account in review. Your account activity and device info is being checked to make sure it follows our terms of service. We will notify you of the result typically within 24 hours.”

इस दौरान यूजर्स WhatsApp के सामान्य फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों ने बताया कि वे मैसेज भेजने या चैट करने में परेशानी का सामना कर रहे थे।

ये भी पढ़े-ः Jio ने लॉन्च किए 3-in-1 सर्विस पैक: एक प्लान में मिलेगा Wi-Fi, Live TV और 12 OTT ऐप्स का फायदा

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
कई WhatsApp यूजर्स ने इस समस्या के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए। यूजर्स ने शिकायत की कि उनका अकाउंट बिना किसी स्पष्ट कारण के रिव्यू में चला गया और उन्हें कुछ समय के लिए ऐप से दूर रहना पड़ा। कुछ यूजर्स ने कहा कि यात्रा या जरूरी काम के दौरान अकाउंट बंद होने से उन्हें परेशानी हुई। वहीं, कई लोगों ने WhatsApp से इस तरह के रिव्यू सिस्टम को बेहतर बनाने की मांग की।

WhatsApp ने क्या कहा?
इस मामले पर WhatsApp ने सफाई देते हुए कहा कि कंपनी लगातार ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई करती है जो प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार सही अकाउंट भी गलती से प्रभावित हो सकते हैं। WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए गलत गतिविधियों वाले अकाउंट्स को प्रतिबंधित करती है, लेकिन अगर किसी सही अकाउंट पर गलती से कार्रवाई हो जाती है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जाती है।

कंपनी ने कहा- जल्द ठीक करने की कोशिश जारी
WhatsApp ने यह भी कहा कि वह इस समस्या को पहचानकर समाधान पर काम कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को सुरक्षित और बेहतर मैसेजिंग अनुभव देना है, लेकिन ऑटोमेटेड सिस्टम की वजह से कभी-कभी गलत अकाउंट भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

फिलहाल प्रभावित यूजर्स को अकाउंट रिव्यू पूरा होने का इंतजार करना पड़ा। कंपनी ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों को जल्द सुलझाने की कोशिश की जाती है।

Continue reading on the app

अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश

स्मार्ट होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि पारंपरिक बड़ी काली टीवी स्क्रीन की जगह अब Smart Mirror TV लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह एक ऐसी तकनीक है, जो टीवी और आईने को एक ही डिवाइस में बदल देती है। बंद होने पर यह बिल्कुल एक आकर्षक मिरर की तरह नजर आता है, जबकि ऑन होते ही शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी बन जाता है।

क्यों बढ़ रही है Smart Mirror TV की लोकप्रियता?

अक्सर लोग अपने लिविंग रूम, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम को स्टाइलिश बनाने के लिए महंगे इंटीरियर पर खर्च करते हैं। लेकिन दीवार पर लगी बड़ी काली टीवी स्क्रीन कई बार पूरे डिजाइन का आकर्षण कम कर देती है। Smart Mirror TV इस समस्या का समाधान बनकर सामने आया है।
 

इसे भी पढ़ें: Laptop Performance Tips: लैपटॉप की स्पीड चाहिए रॉकेट जैसी? बदल दें ये 3 पावर सेटिंग्स


टीवी बंद रहने पर यह एक सुंदर ग्लास पैनल या आईने की तरह दिखाई देता है। इससे कमरे का इंटीरियर अधिक प्रीमियम और साफ-सुथरा लगता है। यही कारण है कि लग्जरी घरों, होटल्स और हाई-एंड अपार्टमेंट्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

आखिर कैसे काम करता है यह अनोखा टीवी?

Smart Mirror TV में एक हाई-ब्राइटनेस स्मार्ट टीवी को विशेष प्रकार के सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास के पीछे लगाया जाता है। जब टीवी बंद रहता है, तब यह ग्लास आसपास की रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और पूरी तरह आईने जैसा दिखाई देता है।

जैसे ही टीवी ऑन किया जाता है, स्क्रीन की रोशनी उस विशेष ग्लास को पार करके बाहर आती है और यूजर को वीडियो, फिल्म या टीवी शो स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है कि मानो वीडियो सीधे शीशे पर चल रहा हो, जबकि असल में डिस्प्ले उसके पीछे छिपा होता है।

हर कमरे के लिए उपलब्ध हैं कई साइज

बाजार में Smart Mirror TV कई आकारों में उपलब्ध हैं। छोटे कमरों के लिए 15 इंच के मॉडल से लेकर बड़े ड्रॉइंग रूम के लिए 75 इंच तक के विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा इन्हें दो तरह के डिजाइन में खरीदा जा सकता है।

स्टैंडर्ड डिजाइन सीधे दीवार पर आसानी से इंस्टॉल हो जाता है। वहीं कस्टम डिजाइन को घर की थीम, फर्नीचर और इंटीरियर के हिसाब से तैयार कराया जा सकता है। यही वजह है कि यह केवल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं, बल्कि घर की सजावट का हिस्सा भी बन चुका है।

क्या सामान्य टीवी को भी बनाया जा सकता है Mirror TV?

तकनीकी रूप से किसी टीवी के सामने सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाकर उसे Mirror TV जैसा बनाया जा सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया उतनी आसान नहीं है जितनी दिखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके लिए हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले की जरूरत होती है। सामान्य टीवी की स्क्रीन पर्याप्त रोशनी नहीं दे पाती, जिससे ग्लास के पीछे तस्वीर धुंधली दिखाई दे सकती है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए ऐसे टीवी का इस्तेमाल करना चाहिए, जिन्हें खास तौर पर मिरर डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया हो।

खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान

- अगर आप Smart Mirror TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले उसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस जांचें। स्क्रीन इतनी चमकदार होनी चाहिए कि ग्लास के पीछे से भी तस्वीर साफ दिखाई दे।
- इसके अलावा मिरर ग्लास का ट्रांसमिशन रेट भी महत्वपूर्ण होता है। यदि ग्लास की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो टीवी बंद होने पर उसके पीछे मौजूद स्क्रीन दिखाई दे सकती है, जिससे मिरर इफेक्ट खराब हो जाता है।
- विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि Smart Mirror TV खरीदने से पहले शोरूम में उसका लाइव डेमो जरूर देखें। इससे आपको पिक्चर क्वालिटी, मिरर इफेक्ट और वास्तविक अनुभव को समझने में आसानी होगी।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: काव्या मारन की विदेशी टीम में ‘देसी स्टार’, जब-जब चला बॉलिंग का जादू, उतनी बार जीती सनराइजर्स

इंग्लैंड की लीड द हंड्रेड के महिलाओं वाले टूर्नामेंट में ही भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत है और इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा भी रही हैं. Sun, 09 Aug 2026 23:45:57 +0530

  Videos
See all

Viral Video: जूतों की माला पहनाने का VIDEO वायरल #viralvideo #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T22:15:05+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी-इज़रायली जहाजों को ईरान ने मलबा बनाकर छोड़ा? | Hormuz | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T22:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers