भारतीय नौसेना को दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शिप 'मालवन' सौंप दिया गया है। 80% स्वदेशी तकनीक से बना यह जंगी जहाज दुश्मनों की पनडुब्बियों को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है। जानें इसकी ताकत और खासियतें।
गुरुवार से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बुधवार (1 अप्रैल 2026) को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं शेष भागों में मौसम …
चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेनिंग पर लौटने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन उनके खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ। आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच में हार के बाद टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है, ऐसे में धोनी की वापसी अहम मानी जा रही।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में सीएसके को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में धोनी पिंडली (काफ) की चोट के कारण नहीं खेले थे। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह चोट उन्हें करीब दो हफ्ते तक मैदान से दूर रखेगी, लेकिन अब वह उम्मीद से पहले ही ट्रेनिंग कैंप में नजर आए हैं।
धोनी ने अभ्यास शुरू किया चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में धोनी ने नेट्स पर बल्लेबाजी की और हल्की फिटनेस एक्सरसाइज भी की। हालांकि, उन्होंने टीम के साथ पूरी तरह से ट्रेनिंग नहीं की। खास बात यह रही कि उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस से दूरी बनाए रखी, जिससे उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ।
धोनी के विकेटकीपिंग करने को लेकर संशय प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने रेंज-हिटिंग पर ज्यादा ध्यान दिया और धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश की। लेकिन विकेटकीपिंग ड्रिल्स से दूर रहना यह संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। फिलहाल अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आए।
सीएसके को पहले मैच में मिली थी हार सीएसके के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि टीम को सीजन की पहली जीत की तलाश है। ऐसे में धोनी की मौजूदगी टीम के मनोबल को बढ़ा सकती है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर टीम सतर्क नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती, ताकि आगे के मैचों में धोनी पूरी तरह फिट रह सकें।
इस बीच, टीम के एक और खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट के बाद ट्रेनिंग में दिखे। हालांकि, वह भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और सिर्फ हल्की दौड़ और फिजियो के साथ काम करते नजर आए।
कुल मिलाकर, धोनी की ट्रेनिंग में वापसी से सीएसके को जरूर राहत मिली है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने का फैसला आखिरी वक्त तक टल सकता है। टीम मैनेजमेंट का फोकस साफ है कि खिलाड़ियों की फिटनेस से समझौता किए बिना लंबी रेस की तैयारी करना।