Responsive Scrollable Menu

क्या सिगरेट छोड़ना सच में मुश्किल है? सिर्फ 21 दिनों में स्मोकिंग से पाएं छुटकारा

How to Quit Smoking: सिगरेट छोड़ना किसी की भी सेहत के लिए सबसे बड़ा और जरूरी फैसला हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसे छोड़ना इतना आसान नहीं होता है. दरअसल, निकोटीन की लत हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है, जिसकी वजह से कई लोग बार-बार कोशिश करने के बावजूद धूम्रपान से खुद को बचा नहीं पाते हैं. हां, यह बात सोलह आने सच है कि हर सिगरेट पीने वाले को इसके नुकसान पता होते हैं. मगर फिर भी वह उसे छोड़ नहीं पाते हैं. चलिए जानते हैं सिगरेट छोड़ने के आसान तरीके.

डॉक्टरों का कहना है कि सही रणनीति और वैज्ञानिक द्वारा सुझाए गए तरीकों की मदद से स्मोकिंग छोड़ना पूरी तरह संभव है. यहां हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसे असरदार तरीकों के बारे में जो धूम्रपान छोड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

आकाश हेल्थकेयर के रेस्पिरेट्री और स्लीप मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट और हेड डॉक्टर अक्षय बुधराजा कहते हैं कि धूम्रपान छोड़ना सिर्फ इच्छाशक्ति का मामला नहीं है बल्कि यह एक मेडिकल और बिहेवियरल प्रोसेस भी होता है. इसके लिए सही गाइडेंस, दवाइयों और सपोर्ट के साथ सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. इसके लिए प्रोफेशनल हेल्प लेने में संकोच नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Cleaning Tips: शुरू हो गई गर्मियां... मटके का पानी पीने के लिए पहले साफ कर लें मटका, अपनाएं ये आसान टिप्स

21 दिनों में पाएं सिगरेट से छुटकारा

1.सबसे पहले एक डेट फिक्स करें

धूम्रपान छोड़ने के लिए एक निश्चित तारीख तय करना बेहद जरूरी है. इससे आप मानसिक रूप से भी तैयार हो पाते हैं. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि यह तारीख अगले 1-2 हफ्तों के अंदर ही रखें, ताकि आप खुद को इसके लिए तैयार कर सकें.

2.अपने ट्रिगर्स को पहचानें

कॉफी पीना, तनाव या दोस्तों के साथ समय बिताना ये सभी चीजें स्मोकिंग के ट्रिगर हो सकते हैं. इन्हें पहचानना जरूरी है, ताकि आप इनके विकल्प भी तैयार कर सकें, जैसे च्युइंग गम खाना, टहलना या गहरी सांस लेना.

3.निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी अपनाएं

पैच, गम, लोजेंज और इनहेलर जैसे विकल्प आपके शरीर को धीरे-धीरे निकोटीन की आदत से बाहर निकालने में मदद करते हैं. इनमें सिगरेट के हानिकारक केमिकल्स नहीं होते है, जिस वजह से यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं.

4.एक्सपर्ट की मदद लें

डॉक्टर या काउंसलर की मदद लेने से भी सिगरेट स्मोकिंग से बचने में सफलता की संभावना बढ़ जाती है. वे दवाइयों और काउंसलिंग के जरिए आपकी क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

5.एक्टिव रहें

फिजिकल एक्टिविटी से भी स्मोकिंग की क्रेविंग्स कम होती हैं और मूड बेहतर होता है. सिर्फ 10 मिनट की तेज वॉक भी सिगरेट की इच्छा को कम कर सकती है और शरीर में एंडॉर्फिन को बढ़ाती है.

6.'कोल्ड टर्की' अप्रोच अपनाएं

कुछ लोग एकदम से स्मोकिंग छोड़ने का फैसला लेते हैं, जिसे 'कोल्ड टर्की' कहा जाता है. इसमें मानसिक मजबूती बेहद जरूरी होती है. इसे सजा नहीं, बल्कि शरीर की सफाई का समय समझें. कुछ लोग बस एक सिगरेट पीने की सोच से इसे दोबारा शुरू कर देते हैं और धीरे-धीरे ये लत फिर लग जाती है. 

7.खुद के प्रति दयालु बनें

धूम्रपान छोड़ना एक लंबा प्रोसेस हो सकता है. अगर बीच में गलती हो जाए, तो खुद को दोषी न ठहराएं. इसे सीख के रूप में लें और आगे बढ़ें.

स्मोकिंग छोड़ते ही मिलते हैं ये फायदे

  • 20 मिनट में हार्ट रेट सामान्य होने लगता है.
  • 24 घंटे में खून में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर कम हो जाता है.
  • 2-3 हफ्तों में हार्ट अटैक का खतरा घटने लगता है.
  • लंबे समय में फेफड़ों के कैंसर और अन्य बीमारियों का जोखिम कम होता है.

जरूरी सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि धूम्रपान छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. सही जानकारी, मजबूत इच्छाशक्ति और एक्सपर्ट की सलाह से आप इस आदत को हमेशा के लिए छोड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- वजन घटाने के बाद फिर क्यों लौट आता है फैट? दवा छोड़ने पर शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

Continue reading on the app

Ex लवर्स की फिर बनने जा रही जोड़ी, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगे तब्बू और नागार्जुन!

Nagarjuna and Tabu Again Together: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार नागार्जुन और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू की जोड़ी 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करती थी. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जितनी पसंद की जाती थी, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही. दोनों के रिश्ते को लेकर उस दौर में कई खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि वो करीब 15 साल तक रिलेशनशिप में रहे. हालांकि, समय के साथ यह रिश्ता खत्म हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अलग होने की वजह यह बताई गई कि नागार्जुन अपनी शादी को खत्म नहीं करना चाहते थे. इसके बाद तब्बू ने खुद पीछे हटने का फैसला लिया. ऐसे में अब नागार्जुन और तब्बू फिर एक साथ नजर आने वाले हैं.

एक दौर की सुपरहिट जोड़ी

नागार्जुन और तब्बू ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा. उनकी जोड़ी उस समय की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती थी. फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया था. यही वजह है कि आज भी दर्शक उन्हें साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.

‘किंग 100’ में फिर साथ आएंगे दोनों

अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जी हां, नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म ‘किंग 100’ पर काम कर रहे हैं और इस खास प्रोजेक्ट में तब्बू की एंट्री ने एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. अक्टूबर 2025 में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी, जिसके बाद से मेकर्स तेजी से इस पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का लगभग आधा शूट पूरा भी हो चुका है.

फिल्म की कहानी और खासियत

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किंग 100’ एक इमोशनल फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें माता-पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा जाएगा. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि नागार्जुन इसमें 25 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र के किरदार में नजर आएंगे. इसके लिए वह मॉडर्न डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जिससे दर्शकों को उनके अलग-अलग उम्र के लुक देखने को मिलेंगे.

स्टार कास्ट और टीम

फिल्म में तब्बू और नागार्जुन के अलावा सुष्मिता भट्ट और विजयेन्द्र भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया कि जैसे ही तब्बू को उनकी 100वीं फिल्म के बारे में पता चला, उन्होंने बिना देर किए इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और 90 के दशक में साथ काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा है.

फैंस के लिए खास मौका

कई सालों बाद नागार्जुन और तब्बू को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. जहां एक तरफ यह फिल्म नागार्जुन के करियर का माइलस्टोन प्रोजेक्ट है, वहीं दूसरी तरफ यह जोड़ी एक बार फिर अपनी पुरानी जादुई केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘किंग 100’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है और यह आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर कितनी धूम मचाती है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, इस फिल्ममेकर ने लीगल एक्शन की दी धमकी?

Continue reading on the app

  Sports

CM के निर्देश पर देहरादून में अपराध रोकने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू, DGP ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सीधे निर्देश पर राजधानी देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने 31 मार्च 2026 को पुलिस मुख्यालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। वहीं इस बैठक में … Wed, 01 Apr 2026 19:55:20 GMT

  Videos
See all

Assam Elections 2026: असम चुनाव में तेज हुआ सियासी मुकाबला..PM Modi ने भरी हुंकार | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:27:17+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War Update | Middle East | Trump | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:35:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | मुसलमानों को ओवैसी ने क्या सपना दिखाया ? #shorts #ytshorts #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:29:43+00:00

Gas बोतलों में छुपाकर ले जा रहे थे शराब | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers