Responsive Scrollable Menu

सोना आज ₹2,836 बढ़कर ₹1.50 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹16 हजार का इजाफा; चांदी ₹9,348 महंगी होकर ₹2.39 लाख/किलो हुई

सोना-चांदी के दाम में आज 1 अप्रैल को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,836 रुपए बढ़कर ₹1.50 लाख पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 9,348 रुपए बढ़कर ₹2.39 लाख पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹16,374 बढ़ा, ईरान जंग के बाद 9,528 गिरा इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 16,374 रुपए और चांदी 9,063 रुपए महंगी हुई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। 28 फरवरी को अमेरिका और इजारइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है। तब से सोना 9,528 रुपए और चांदी 27,217 रुपए गिर चुकी है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रियलमी 16 5जी लेकर आया आईपी69 प्रो-रेटेड सुरक्षा, मिड-रेंज स्मार्टफोन में मजबूती का नया स्टैंडर्ड; कैमरा और बैटरी भी दमदार

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर जैसे दिखने वाले फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। लेकिन अब एक और महत्वपूर्ण बदलाव सामने आ रहा है, और वह है डिवाइस की मजबूती (ड्यूरेबिलिटी), जो कि उतनी ही जरूरी बनती जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा – ‘संजू सैमसन एक सच्चे खिलाड़ी की निशानी’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। दरअसल सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में 321 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए … Fri, 03 Apr 2026 23:16:01 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump को महाझटका.. US फौज में हड़कंप.. इस्तीफे क्यों शुरू हो गए? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:27:01+00:00

Iran Israel America War : जीडी बक्शी के लिए अर्नब ने क्या कहा? | Arnab Goswami | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:17:11+00:00

Ghaziabad News: गला रेतने के बाद भी नहीं टूटा हौसला! Saleem vastik ने बताया 27 फरवरी का खौफनाक मंजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:30:06+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: PM मोदी Pakistan को फिर कूटने वाले हैं? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T18:52:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers