Responsive Scrollable Menu

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी में होगी स्टैचू ऑफ यूनिटी से भी लंबी विधानसभा, इतिहास में भी सत्ता का केंद्र रही है अमरावती

Andhra Pradesh New Capital: आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर जारी सस्पेंस अब लंबे वक्त बाद खत्म होने वाला है. अमरावती अब आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनने वाली है. बुधवार को इसके लिए लोकसभा में बिल पेश किया जाएगा. एक अप्रैल को केंद्र सरकार लोकसभा में 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करने वाली है. इस बिल का उद्देश्य अमरावती को आंध्र की आधिकारिक रूप से राजधानी बनाना है. सीएम चंद्रबाबू नायडू की लीडरशिप वाली टीडीपी-एनडीए सरकार के इस कदम को अमरावती के भविष्य के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.

कैसे बसेगी आंध्र की नई राजधानी अमरावती?

बता दें, आंध्र की नई राजधानी अमरावती सीएम चंद्रबाबू नायडू का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है. दो मई को इसे बसाने के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. राज्य की नई राजधानी 217.23 वर्ग किलोमीटर में फैली होगी. 65 हजार करोड़ रुपये इसके लिए खर्च किए जाएंगे. नई राजधानी में 250 मीटर ऊंची विधानसभा की एक बिल्डिंग बनेेगी, जिसकी शेप उल्टी लिली जैसी होगी. भविष्य में यही बिल्डिंग अमरावती की पहचान बनेगी. .

पांच साल के लिए अटका गया था सीएम नायडू का ड्रीम प्रोजेक्ट

आंध्र प्रदेश का जब बंटवारा हुआ तो अमरावती को आंध्रप्रदेश की राजधानी बनाने की तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की थी. हालांकि, साल 2019 में वे चुनाव हार गए और उनका ड्रीम प्रोजेक्ट पांच साल के लिए अटक गया था. नए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को इसमें कोई रुचि नहीं थी. रेड्डी ने नायडू के फैसले को बदल दिया और ऐलान किया कि आंध्र प्रदेश की तीन राजधानी होगी. उनके इस फैसले के तहत विशाखापट्टनम को प्रशासनिक राजधानी, कुरनूल को न्यायिक राजधानी और अमरावती को विधायी राजधानी घोषित कर दिया.

इतिहास में कई राज्यों की राजधानी रह चुकी है अमरावती

अमरावती प्राचीन काल से ही प्रमुख राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र रही है. दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर तीसरी शताब्दी तक अमरावती सातवाहन वंश की राजधानी के रूप में स्थापित थी. सातवाहनों के अलावा, अमरावती में इक्ष्वाकु, पल्लव, चालुक्य, काकतीय और विजयनगर साम्राज्य जैसे कई राजवंशों ने भी शासन किया है. 

28 मार्च को आंध्र प्रदेश की विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ विधेयक

बता दें, 28 मार्च को आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने इससे संबंधित एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था. खास बात है कि विधानसभा में इस बिल का समर्थन सत्ता-विपक्ष और अन्य सभी दलों के सदस्यों ने किया था. लोकसभा में पेश होने वाले बिल के बाद आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल में एक लाइन जोड़ी जाएगी- अमरावती, आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी. सर्वसम्मित से पारित होने के बाद प्रस्ताव को गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के सभापित को भेजा गया था.

 

Continue reading on the app

इजरायल में चारो तरफ बज रहे सायरन, मिसाइल हमलों से बचने के लिए लोग बॉम शेल्टर में भागे, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

इजरायल में ईरान के हमले तेज हो चुके हैं. यहां पर खास इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है. जगह-जगह पर मिसाइलों के हमले हो रहे हैं. इन हमलों में गड्ढों को भरने के लिए जेसीबी और अन्य मशीन, सफाई कर्मचारी इजराइल डिफेंस फोर्स, स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद हैं. उसी समय दोबारा से सायरन बजने लगे. यहां पर हमारे संवाददाता राहुल डबास ने ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट पेश की है. सायरन बजते ही फौज और पुलिस के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मचारी काम को छोड़कर बॉम शेल्टर की तरफ भागे. 

887 स्थानों पर एक साथ मिसाइलें दागीं

इस दौरान धमाके वाले स्थल पर मौजूद भीड़ भी तितर बितर होकर हवाई हमले के दौरान भागती हुई नजर आई. ईरान की तरफ से 887 स्थानों पर एक साथ मिसाइलें दागी गईं. इसके कारण पूरे इजराइल में सायरन बजे उठे. चारों ओर भय का माहौल है. ईरान की ओर से दोबारा इसी स्थान पर हमला करने का प्रयास किया गया. 

दोबारा राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया

न्यूज नेशन संवाददाता राहुल डबास ने बताया कि उनके ऊपर इंटरसेप्ट हुई मिसाइल का मलबा जगह गिर रहा था. इससे जान बचाने के लिए लोग भाग रहे थे. सायरन बंद होने के बाद दोबारा राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया. बचाव कार्य मिसाइल हमले के लगभग 40 मिनट बाद शुरू हुआ. यहां पर मशीनों के जरिए इलाके की सफाई हो रही है. जेसीबी की मदद से गड्ढे को भरने का काम जारी है. 

ये भी पढ़ें: इजरायल के तेल अवीव पर ईरान के घातक मिसाइल हमले, ग्राउंड जीरो से न्यूज नेशन की टीम ने सबसे पहले किया कवर

      

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान छोड़कर जा रहा ये कप्तान, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, एक टीम का कप्तान पाकिस्तान छोड़कर जा रहा है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह भी सामने आई है. Fri, 03 Apr 2026 18:17:13 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: चीन और इजराइल में टकराव क्यों? #china #lebanon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:30:57+00:00

Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? क्या Arvind Kejriwal का एक और साथी होगा विदा?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:31+00:00

PoK News | Pakistan News: PoK जल्द भारत में होगा शामिल- Imam Umer Ahmed Ilyasi | #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:43+00:00

CM Yogi Rally In Assam : सीएम योगी का असम का प्रचार, विपक्ष परेशान! | BJP | Assam Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:33:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers