LSG vs DC: भारतीय टेस्ट और वनडे विकेटकीपर की टीमों के बीच टक्कर, दिल्ली की 5-0 पर नजर
LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अदब के शहर लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकीं थीं, ऐसे में इस बार नई शुरुआत और जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।
इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें तेज गेंदबाज मयंक यादव पर होंगी, जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे। लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने साफ किया है कि मयंक पूरी तरह फिट हैं और सीजन की शुरुआत से ही खेलेंगे। आईपीएल 2024 में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चर्चा में आए मयंक लंबे समय से चोट के कारण बाहर थे।
वानिंदु हसारंगा अभी तक फिट नहीं हुए
लखनऊ सुपर जायंट्स को सीजन के पहले मैच में बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा अभी भारत नहीं पहुंचे हैं और उनका फिटनेस टेस्ट पास करना बाकी है। उनकी जगह टीम तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को मौका दे सकती।
लखनऊ की बल्लेबाजी विदेशी प्लेयर्स पर निर्भर
लखनऊ की बल्लेबाजी काफी हद तक विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर दिख रही है। मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन ने पिछले सीजन में 400 से अधिक रन ठोके थे जबकि भारतीय बल्लेबाजों का योगदान सीमित रहा था। ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी क्रम भी अहम रहेगा।
दिल्ली को मिचेल स्टार्क की कमी खलेगी
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को भी अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव करने पड़ सकते। स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टी नटराजन को मौका मिल सकता है। वहीं विदेशी तेज गेंदबाज के तौर पर दुश्मंता चमीरा को टीम में शामिल किया जा सकता है।
दिल्ली का मध्यक्रम काफी मजबूत
दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आता है, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर शामिल हैं। वहीं नितीश राणा पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जो घरेलू टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली का पलड़ा भारी है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक लखनऊ के खिलाफ खेले गए चारों मैच जीती है, जिनमें दो मुकाबले लखनऊ में हुए थे। ऐसे में एलएसजी इस रिकॉर्ड को बदलने के इरादे से उतरेगी।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पिछली बार औसत स्कोर 187 रहा था। मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है और तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन की मजबूत शुरुआत का मौका है, जहां युवा खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी सितारों तक सभी पर नजरें टिकी रहेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: 1 मिशेल मार्श*, 2 एडेन मार्करम*, 3 निकोलस पूरन*, 4 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 5 आयुष बदोनी, 6 अब्दुल समद, 7 अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, 8 शाहबाज अहमद, 9 मोहम्मद शमी, 10 मयंक यादव, 11 दिग्वेश राठी, 12 एनरिक नॉर्खिया
दिल्ली कैपिटल्स: 1 KL राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका*, 3 नितीश राणा, 4 ट्रिस्टन स्टब्स*, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर*, 7 आशुतोष शर्मा, 8 विप्रज निगम, 9 औकिब नबी, 10 दुष्मंथा चमीरा*, 11 कुलदीप यादव, 12 टी नटराजन
Gonda News: 27 साल के प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां, पति पहुंचा थाने | Ajab Gajab | Viral
Gonda News: 27 साल के प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां, पति पहुंचा थाने | Ajab Gajab | Viral #gonda #ajabgajab #viralvideo #upnews #news18up Gonda News: यूपी के जिंदा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी के भागने से परेशान पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18
























