Responsive Scrollable Menu

राइटर संतोष कुमार ने किया धुरंधर 2 लिखने का दावा:स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाए, कहा- 2023 में लिखी थी, कई प्रोडक्शन हाउस को भेजी

साउथ फिल्मों के राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने हाल ही में धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखने का दावा किया है। उनका कहना है कि ये स्क्रिप्ट उन्होंने 2023 में लिखी थी, जिसे अब धुरंधर 2 के नाम से बनाया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनके पास इससे जुड़े कई सबूत हैं, हालांकि अब तक उन्होंने न ही सबूत पेश किए हैं और न ही मेकर्स के खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज करवाई है। राइटर संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्वीरें हैं, स्क्रिप्ट हैं, स्केच हैं। मैं इस फिल्म के खिलाफ केस कर रहा हूं। फिल्म अच्छी है, लेकिन उन लोगों ने मेरे काम का दुरुपयोग किया है। फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया।’ दैनिक भास्कर ने इन दावों पर धुरंधर-2 के मेकर्स का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। मीडिया से बातचीत में संतोष कुमार ने ये भी कहा है कि उनकी तरह साउथ से कई राइटर आते हैं, लेकिन उन्हें यहां काम नहीं मिलता और फिर उन्हीं की क्रिएटिविटी का मिसयूज किया जाता है।

Continue reading on the app

4 बार का चैंपियन इटली फीफा वर्ल्डकप नहीं खेल पाएगा:लगातार तीसरी बार क्वालिफायर राउंड से बाहर; 11 जून से है टूर्नामेंट

इटली लगातार तीसरी बार FIFA वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया। वर्ल्ड कप के यूरोपियन क्वालिफायर्स के फाइनल में उसे बोस्निया और हर्जेगोविना के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। FIFA वर्ल्ड कप अगले साल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन होगा। इसके मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मेजबानी एक साथ तीन देश कर रहे हैं। फुल टाइम तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहा यूरोपियन क्वालिफायर्स का फाइनल आज जेनिका में खेला गया। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली के लिए शुरुआत अच्छी रही। मुकाबले के 15वें मिनट में मोइसे कीन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, पहले हाफ के अंत से पहले ही डिफेंडर एलेसांद्रो बास्तोनी को रेड कार्ड मिल गया, जिससे इटली 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गया। दूसरे हाफ में बोस्निया ने इसका फायदा उठाया और 79वें मिनट में हारिस तबकोविच ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फुल टाइम और एक्सट्रा टाइम में कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। शूटआउट में एक ही गोल कर सकी इटली शूटआउट में इटली की टीम दबाव में बिखर गई। पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने पेनल्टी मिस कर बैठे, जबकि बोस्निया के एस्मिरा बाजराक्टरेविक ने निर्णायक गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पेनल्टी शूटआउट में बोस्निया ने 4 और इटनी ने 1 गोल किया। हार के बाद इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनजोला ने कहा, हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और यह सब इस तरह से हुआ है। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी अच्छी टीमें हैं। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs PBKS: ट्रेनिंग में लौटे एमएस धोनी, बल्लेबाजी का किया अभ्यास; पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का होंगे हिस्सा?

CSK vs PBKS: 44 साल के धोनी चोट के कारण IPL 2026 में राजस्थान के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं हो पाए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया था कि वह दो सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं। हालांकि अब वह ट्रेनिंग में लौट चुके हैं। Fri, 03 Apr 2026 16:27:52 +0530

  Videos
See all

Sanjay Dutt की Fan निकली Dhurandhar 2 के Chaudhry Aslam Khan की पत्नी | Exclusive Interview | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:05:09+00:00

US-Israel Iran War Updates: इजरायल के किरयात अता में भीषण हमला #shorts | Ground War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:03:46+00:00

Dhurandhar-2 के Chaudhry Aslam Khan वाले किरदार से कितनी खुश उनकी पत्नी? | Exclusive Interview |TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:15:05+00:00

Punjab सरकार ने गिनाई चार साल की उपलब्धियां, विकास कार्यों का हुआ खुलासा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:10:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers