Responsive Scrollable Menu

Iran Crisis का बढ़ा खतरा, Australia के PM Albanese करेंगे राष्ट्र को संबोधित, बड़े ऐलान संभव

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ बुधवार को मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बारे में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से ईंधन बचाने का आग्रह करेंगे। यह संबोधन शाम 7 बजे प्रमुख टेलीविजन और रेडियो चैनलों पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। कोविड महामारी और 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भी पूर्व प्रधानमंत्रियों ने इसी तरह के संबोधन दिए थे। स्काई न्यूज़ से बातचीत में आवास मंत्री क्लेयर ओ'नील ने संबोधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री परंपरा के अनुसार बड़े संकट के समय राष्ट्र को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री ईरान में चल रही स्थिति और ऑस्ट्रेलियाई समुदाय को सबसे बुरे हालातों से बचाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में बात करेंगे। अल्बानीज़ के प्रवक्ता ने भाषण की विषयवस्तु पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz पर 'आर-पार' के मूड में UAE! ईरान के खिलाफ सैन्य मोर्चा खोलने की तैयारी: रिपोर्ट

मध्य पूर्व में एक महीने से चल रहे संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी है, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं, ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और वैश्विक अर्थव्यवस्था के बुरी तरह प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप चाहते हैं युद्ध से सेफ एग्जिट, ईरान भी बातचीत को तैयार, लेकिन...

अल्बानीज़ ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क आधा कर देगी और तीन महीने के लिए भारी सड़क उपयोगकर्ता शुल्क हटा देगी ताकि युद्ध के कारण बढ़ी कीमतों से निपटने में परिवारों की मदद की जा सके। इस पर सरकार को लगभग 2.55 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास पिछले 15 वर्षों में ईंधन का उच्चतम भंडार है, लेकिन यह अभी भी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की 90 दिनों की सिफारिश से काफी कम है। कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने बुधवार को कहा कि युद्ध से प्रभावित छोटे व्यवसायों को ऋण तक आसान पहुंच प्रदान की जाएगी।
चैल्मर्स ने पत्रकारों से कहा कि हम जानते हैं कि इसका असर सभी पर पड़ रहा है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि मिलकर काम करने से, अगर हर कोई अपना-अपना योगदान दे, तो हम इस मुश्किल दौर से निकल सकते हैं।

Continue reading on the app

युद्ध के बीच ट्रंप ने लगाई बिजनेसमैन वाली बुद्धि, खाड़ी देशों से वसूलेंगे लगान

ईरान के साथ जारी जंग के एक महीने से ज्यादा अभी बीत चुका है। अब ट्रंप चौधरी के बजाय बिजनेसमैन वाली बुद्धि से जंग को खत्म करने की कोशिश में है। क्योंकि अमेरिका इस वॉर में अब तक करीब 35 अरब डॉलर फूंक चुका है। तो अब इसकी भरपाई ट्रंप खाड़ी देशों से चाहते हैं। मतलब ट्रंप अब वॉर के साथ-साथ वसूली मोड़ में भी आ गए हैं। इसका खुलासा भी खुद वाइट हाउस की तरफ से किया गया है। इशारा साफ है। ट्रंप अपना पैसा दूसरे की हिफाजत में यूं ही नहीं फूंक रहे हैं क्योंकि युद्ध में अमेरिका का $35 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुका है। पेंटागन के मुताबिक रोजाना $1 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो रहा है। जंग में खर्च के अलावा अमेरिका अपने फाइटर जेट्स रडार अवाक्स विमान तक का  नुकसान करा चुका है। और अब ट्रंप का नुकसान की भरपाई सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, बहरीन, इराक और क़तर से करवाने के मूड में है। साउथ लेबिनान में भी आईजीएफ के भयंकर अटैक के इनपुट सामने आ रहे हैं। हिजबुल्ला के ठिकानों पर अटैक किया गया है। हिजरल के हमले में भारी तबाही मची है। तस्वीरें देखिए। हिजबुल्ला के ठिकानों को किस तरीके से लगातार टारगेट किया जा रहा है। यहां पर एक बड़े अटैक को अंजाम दिया गया। तस्वीरें सामने आ रही है। चारों तरफ तबाही का मंसर है। धुएं का गुबार है। हमलों का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है और अलग-अलग ठिकानों पर हिजबुल्ला अटैक किया गया है। इधर मिडिल ईस्ट में जैसे-जैसे जंग बढ़ती जा रही है, हमले और भी भीषण होते जा रहे हैं। वाकई में और अब अमेरिका ने ईरान को 2000 पाउंड यानी 900 किलो से ज्यादा के बम से दहला कर रख दिया है। क्योंकि इस वाहन में नतांज परमाणु संयंत्र जैसे बड़े परमाणु केंद्र और कई सैन्य बेस मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो; होर्मुज़ की सुरक्षा हमारा काम नहीं', ईरान युद्ध के बीच सहयोगियों पर बरसे ट्रंप

ऐसे में अमेरिका इस हमले के जरिए ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना चाहती है। अब अमेरिका ने जब इस वाहन पर इतने बड़े बंकर बम से हमला किया तो वहां हुए धमाकों की गूंज धूप तक सुनाई दी है। इस वाहन के हथियार डिपो को पूरी तरह नष्ट करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए  गए बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। हमले से जुड़ी हुई तस्वीरें राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर की। 24 घंटे पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी भी दी कि अगर ईरान नहीं झुका तो जोरदार हमले किए जाएंगे। इधर युद्ध में अमेरिका के बेतहाशा हो रहे खर्च को लेकर अमेरिकी जनता तो ट्रंप के खिलाफ हो ही चुकी है। अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेक्सेट पर ईरान की वॉर से पैसा बनाने की कोशिश करने के आरोप लगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ब्रोकर के माध्यम से पीठ डिफेंस ईटीएफ में एक बड़ा निवेश कराने के चक्कर में थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि पीठ को ईरान युद्ध की पूरी जानकारी थी। वो जानते थे कि युद्ध होते ही रक्षा उत्पादन बढ़ेगा और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयर चढ़ जाएंगे। इसीलिए वह अपने एक ब्रोकर के जरिए ब्लैक रॉक नाम की एक निवेश कंपनी से एक डिफेंस यूनिट में निवेश कराने वाले थे। जिसका साफ मतलब है कि वो ब्रोकर और फीड दोनों को ही ईरान युद्ध की पूरी जानकारी थी और वह आपदा आने से पहले इसमें अवसर तलाश चुके थे।

इसे भी पढ़ें: 'ईरान को 'पाषाण युग' में धकेलेंगे', Donald Trump का युद्ध खत्म करने का अल्टीमेटम

हालांकि पेंटागन ने इस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत करार दे दिया है। पेंटागन के प्रवक्ता शन पानेल के मुताबिक यह आरोप पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है। ना तो सचिव हेक्ससेथ और ना ही उनके किसी प्रतिनिधि ने ब्लैक रॉक्स से ऐसे किसी निवेश के बारे में संपर्क किया था। वॉर पर ईरान की जो रेड क्रसेंट है उसकी रिपोर्ट सामने आई है। हमले में 90 हजार घर तबाह हो चुके हैं। 300 से ज्यादा हेल्थ सेंटर्स बर्बाद हो चुके हैं। हमलों में 760 स्कूल्स तबाह हो चुके हैं। 300 से ज्यादा हेल्थ सेंटर्स को नुकसान पहुंचा। वो बर्बाद हो गया और स्कूल्स की संख्या 760 है जिनको नुकसान पहुंचा। दुबई में कुवैत के ऑयल टैंकर पर ईरानी ड्रोन से अटैक किया है और इसके बाद टैंकर के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचने के साथ आगे टैंकर में 20 लाख बैरल तेल भरा था। यह हमला तब होता है जब ऑयल टैंकर अलसाल दुबई में जिबेल अली बंदरगाह पर मौजूद था। हालांकि हमले के बाद लगी आग को बुझा लिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

गोविंदा और सुनीता आहूजा की कहानी बड़े पर्दे पर होगी पेश! बॉलीवुड वाइव्स की कहानियां लेकर आ रहा ये डायरेक्टर

90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हर थोड़े दिन में किसने किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों को अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। कई बार पॉडकास्ट और इंटरव्यू में सुनीता आहूजा … Wed, 01 Apr 2026 13:04:11 GMT

  Videos
See all

Iran का Kuwait एयरपोर्ट पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #iranattak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:43:51+00:00

Iran Israel War Update: घर के गेट पर तबाही, मिसाइल ब्लास्ट का वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:35+00:00

Dwarka | Delhi द्वारका में खतरनाक ड्राइविंग | #viralnews #viralvideo #new #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:01+00:00

US-Iran Israel War: Tel Aviv में ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही, सड़क के बीचो-बीच हुआ गड्ढा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers