Responsive Scrollable Menu

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, टीना डाबी समेत 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इनमें 2015 बैच की टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी का नाम भी शामिल है. जिन्हें बाड़मेर से ट्रांसफर कर टोंक जिले का कलेक्टर बनाया गया है. राज्य सरकार ने बाड़मेर समेत कुल 25 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया है. बता दें कि भजनलाल सरकार ने राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा सुधार करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं.

भजनलाल सरकार ने बदले 25 जिलों के कलेक्टर

इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), सचिवालय के महत्वपूर्ण विभागों और राज्य के 25 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को गति देना और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय को मजबूत करते हुए अनुभवी और युवा अधिकारियों को इसमें शामिल किया है.

भजनलाल सरकार ने 2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और DIPR का शासन सचिव नियुक्त किया है. जबकि युवा अधिकारियों में आईएएस अधिकारी रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह और गरिमा नरूला को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात किया है. जबकि उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति

भजनलाल सरकार ने राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं के लिए प्रभावी अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इनमें आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायती राज के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. वहीं 2008 बैच के आईएएस अधिकारी राजन विशाल को जल जीवन मिशन का निदेशक बनाया गया है. जबकि 2011 बैच के अधिकारी नकाते शिवप्रसाद मदन को ऊर्जा विभाग में प्रबन्ध निदेशक (ऊर्जा विकास) के पद पर तैनात किया गया है. वहीं सुरेश ओला को रीको (RIICO) का प्रबन्ध निदेशक बनाया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

Stocks To Buy: सिटी के दांव पर बना रॉकेट, 6% उछल पड़ा इस ऑटो कंपोनेंट्स सप्लायर का शेयर, आपके पास है?

Stocks to Buy: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने पिछले साल नवंबर 2025 में लिस्ट हुई इस ऑटो कंपोनेंट्स सप्लायर की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस स्टॉक में ऊपर जाने का काफी दम दिख रहा है और इसे सरकारी नीतियों से भी सपोर्ट मिलने की पूरी उम्मीद है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और ब्रोकरेज इसे लेकर बुलिश क्यों है

Continue reading on the app

  Sports

गोविंदा और सुनीता आहूजा की कहानी बड़े पर्दे पर होगी पेश! बॉलीवुड वाइव्स की कहानियां लेकर आ रहा ये डायरेक्टर

90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हर थोड़े दिन में किसने किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों को अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। कई बार पॉडकास्ट और इंटरव्यू में सुनीता आहूजा … Wed, 01 Apr 2026 13:04:11 GMT

  Videos
See all

Iran का Kuwait एयरपोर्ट पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #iranattak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:43:51+00:00

Iran Israel War Update: घर के गेट पर तबाही, मिसाइल ब्लास्ट का वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:35+00:00

US-Iran Israel War: Tel Aviv में ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही, सड़क के बीचो-बीच हुआ गड्ढा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:05+00:00

CM भगवंत मान की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस | Chandigarh | CM | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers