Responsive Scrollable Menu

Jammu and Kashmir Ganderbal Encounter | गांदरबल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अरहामा इलाके की मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रातभर जारी रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: अब पुराने Gmail एड्रेस से छुटकारा पाएं, Google लाया है ईमेल आईडी बदलने की शानदार सुविधा

 

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने बताया कि सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

मुठभेड़ कैसे शुरू हुई?

अभियान के दौरान, जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखा, तो उन्होंने उन लोगों को रुकने का निर्देश दिया। हालाँकि, चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़ें: 'हिज़्बुल्लाह अब खतरा नहीं, ईरान अगला निशाना', नेतन्याहू की नई रणनीति से मध्य पूर्व में हलचल

 

अभियान अभी भी जारी

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेना और पुलिस का तलाशी अभियान अभी भी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाके में कोई और छिपा हुआ आतंकवादी तो नहीं है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

प्रमुख बिंदु:

स्थान: अरहामा, गांदरबल (जम्मू-कश्मीर)।

कार्रवाई: सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान।

परिणाम: एक आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी।

यह घटना घाटी में सुरक्षा बलों की सतर्कता को दर्शाती है, जिन्होंने खुफिया जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी बड़े खतरे को टाल दिया है। 

Continue reading on the app

Rajasthan Administrative Reshuffle | राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 25 जिलों के जिलाधिकारी (District Collectors) भी शामिल हैं।

जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Commercial LPG Price Hiked | ईरान युद्ध का असर! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 महंगा, मिनी सिलेंडर के दाम भी ₹51 बढ़े

 

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया। जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण

इस बड़े बदलाव को राज्य सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने और जिलों में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के इस कदम से विभिन्न विभागों और जिलों में कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Commercial LPG Price Hiked | ईरान युद्ध का असर! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 महंगा, मिनी सिलेंडर के दाम भी ₹51 बढ़े

 

तबादला सूची जारी होने के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों में इन नियुक्तियों पर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

हनुमान जयंती 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, बदल सकती है किस्मत

हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर साल भक्तों के लिए खास ऊर्जा और विश्वास लेकर आता है। इस दिन लोग न सिर्फ पूजा करते हैं, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की भी उम्मीद रखते हैं। मान्यता है कि बजरंगबली अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और उन्हें शक्ति, साहस और आत्मविश्वास देते … Wed, 01 Apr 2026 09:25:44 GMT

  Videos
See all

Maulana Abdullah Salim Arrested: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार | #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T04:34:50+00:00

Iran Vs Israel War: ईरान तबाह हो चुका हैं: ट्रंप #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T04:36:33+00:00

US-Israel-Iran War News: जंग पर ईरान रेड क्रिसेंट की चौकाने वाली रिपोर्ट! | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T04:32:00+00:00

Iran Israel War: जंग को लेकर दुनिया में संकट, डिबेट के दौरान आपस में भिड़े Ashutosh-Sudhanshu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T04:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers