LSG VS DC: पंजाब किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों में समझिए कौन है ज्यादा मजूबत
LSG VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. ये दोनों ही टीमें सीजन का पहला-पहला मैच खेलने मैदान पर उतरने वाली हैं. तो आइए इससे पहले आंकड़ों की मदद से जान लेते हैं कि मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है... जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि आज कौन सी टीम जीत दर्ज कर सकती है.
LSG VS DC Head to Head
IPL इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जायइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच दिल्ली ने जीते हैं, तो वहीं 3 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड रिकॉर्ड किसी भी एक टीम की ओर झुके हुए नहीं लग रहे हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि LSG VS DC के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ऋषभ पंत के DC के खिलाफ आंकड़े
Our Tigers are back to roar tonight ???????? pic.twitter.com/4SKgyQTsD5
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2026
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह एक बार फिर खाता तक नहीं खोल पाए हैं और दोनों ही बार वह शून्य पर आउट हुए. इकाना स्टेडियम में ऋषभ पंत ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 148.54 की स्ट्राइक रेट और 36.29 के औसत से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है, उनका हाईएस्ट स्कोर 118* रनों का है.
अक्षर पटेल के LSG के खिलाफ आंकड़े
Haste raho. Muskurate raho. Aap Lucknow mein ho ❤️???? pic.twitter.com/1Ohz75u7IT
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 31, 2026
अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 7 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 168.42 के औसत और 64 के औसत से 128 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 2 विकेट भी निकाले हैं. ईकाना स्टेडियम में अ7र पटेल ने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 161.29 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 विकेट भी लिया है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी दार। त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल
ये भी पढ़ें: PSL की सरेआम खुली पोल, फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, अब तो बदहाली का पूरा वीडियो हो गया है वायरल
'हिज़्बुल्लाह अब खतरा नहीं, ईरान अगला निशाना', नेतन्याहू की नई रणनीति से मध्य पूर्व में हलचल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi




















