Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, जानिए किन प्लेयर्स की हुई एंट्री, कौन-कौन हुआ बाहर

Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2026-27 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. जारी की गई लिस्ट पर नजर डालें, तो इसमें कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. बोर्ड ने 21 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. मगर, पुराने कई खिलाड़ी इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं, तो वहीं कई युवाओं को लिस्ट में शामिल किया गया है. आइए इस आर्टिकल में आपको सभी के बारे में बताते हैं...

कई साल बाद मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है, उसमें 21 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इसमें 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. जी हां, जेक वेदराल्ड के अलावा माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट के साथ टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है. ये खिलाड़ी ​पिछले कई साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं, मगर अब जाकर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

​कई बड़े नाम हुए बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट काफी लंबी है. ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, लांस मॉरिस के अलावा उस्मान ख्वाजा को करार से बाहर कर दिया गया है. बड़ी बात ये है कि युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. झाई रिचर्डसन को तो पिछली ही बार कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के अंदर ही उन्हें विदा कर दिया गया है.

आपको बता दें, कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले उस्मान ख्वाजा सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. हालांकि, वह टी-20 आई क्रिकेट खेल रहे हैं.

यहां देखें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27: जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम ज़म्पा

इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री: ब्रेंडन डॉगेट, जेक वेदराल्ड, माइकल नेसर, टॉड मर्फी

बाहर हो गए ये खिलाड़ी: उस्मान ख्वाजा (रिटायर्ड), सैम कोंस्टास, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट.

ये भी पढ़ें: PSL की सरेआम खुली पोल, फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, अब तो बदहाली का पूरा वीडियो हो गया है वायरल

Continue reading on the app

Russia Military Plane Crash: रूस के क्रीमिया में सेना का विमान क्रैश, 29 लोगों की मौत

Russia Military Plane Crash: रूस के क्रीमिया में सेना के एक विमान के क्रैश होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 29 लोगों की जान गई है. जानकारी के मुताबिक, रूसी सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में एक चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हो गया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दुर्घटना संभवतः तकनीकी खराबी के कारण हुई. रॉयटर्स के मुताबिक, विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6 बजे निर्धारित उड़ान पर था, तभी उसका एटीसी संपर्क टूट गया. बाद में एक खोज दल ने दुर्घटनास्थल का पता लगाया. अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी छह चालक दल के सदस्य और 23 यात्री मारे गए. किसी के भी जीवित बचने की कोई खबर नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर को पहले लगी हाथ में चोट, फिर लगा लाखों का झटका

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन मैच के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को झटका लगा। धीमी ओवर रेट बनाए रखने के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले, मैच के दौरान ही श्रेयस को हाथ में चोट भी लगी थी। 

मैच की अगर बात करें तो पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल किया था। हालांकि जीत के बावजूद टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते कप्तान पर कार्रवाई हुई।

श्रेयस अय्यर पर लगा जुर्माना
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की पहली गलती थी, जो कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आती। इसी वजह से श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पंजाब के लिए विजयकुमार ने 3 विकेट लिए थे
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज वैशाक विजयकुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर 5 विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 162 रन पर रोक दिया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन आखिर में टीम ने वापसी की। इस जीत के हीरो रहे युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनॉली, जिन्होंने शानदार नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में यह पारी खेली और टीम को 19.1 ओवर में जीत दिला दी।

हालांकि बल्लेबाजी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन आखिर में पंजाब किंग्स ने मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, लेकिन धीमी ओवर रेट की समस्या पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि आगे भी ऐसी गलती दोहराने पर सजा और सख्त हो सकती है। कुल मिलाकर, पंजाब किंग्स के लिए यह मैच मिला-जुला रहा- एक तरफ शानदार जीत, तो दूसरी तरफ कप्तान पर जुर्माने का दबाव।
 

Wed, 01 Apr 2026 12:38:08 +0530

  Videos
See all

CM भगवंत मान की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस | Chandigarh | CM | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:04+00:00

Dwarka | Delhi द्वारका में खतरनाक ड्राइविंग | #viralnews #viralvideo #new #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:45:01+00:00

Iran Israel War Update: घर के गेट पर तबाही, मिसाइल ब्लास्ट का वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:44:35+00:00

Iran का Kuwait एयरपोर्ट पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #iranattak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T07:43:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers