Aaj Ka Panchang 01 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 01 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 01 अप्रैल 2026 , बुधवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 01 अप्रैल 2026
वार- बुधवार
तिथि - चैत्र शुक्ल चतुर्दशी सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक उसके बाद पूर्णिमा तिथि होगी
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 04 बजकर 17 मिनट तक उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा.
योग- वृद्धि योग और ध्रुव योग
करण- वणिज, विष्टि और बव करण
दिशा शूल- उत्तर दिशा
दिशा शूल उपाय- मूंग दाल या पान खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 14 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 01 अप्रैल शाम 06.10 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 02 अप्रैल को सुबह 06.10 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.46 मिनट से 05.34 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 08.47 मिनट से सुबह 10.27 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 07.55 बजे से सुबह 09.26 तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10.58 बचे से दोपहर 12.30 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.06 मिनट से दोपहर 12.55 मिनट तक
आपका दिन मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 31 March 2026: आज है चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें पंचांग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय बंगाल दौरा, कल भवानी पुर में करेंगे रोड शो
Breaking News Today Live Updates: आज 01 अप्रैल 2026 और दिन बुधवार है. नासा का आर्टेमिस-2 मिशन बुधवार को लॉन्च होने वाला है. ये एक ऐतिहासिक 10 दिन का मानवयुक्त मिशन होगा, जिसमें ओरियन अंतरिक्ष यान के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर ले जाया जाएगा. आज से कई तरह नियमों में बदलाव हो रहा है. इस बदलावों से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में सीधा प्रभाव पड़ेगा. टैक्स, सैलरी, सफर से लेकर बहुत कुछ बदल जाएगा. केंद्र सरकार आज लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने वाली है. इसका उद्देश्य अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र स्थायी राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता देना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलाकात जाएंगे. कल यानी 2 अप्रैल को भवानीपुर में रोड शो करेंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























