Responsive Scrollable Menu

DasTak: Japan की तरह Iran पर एटम बम? IAEA और यूरेनियम का खतरा | US Iran War | Trump | Aaj Tak

ईरान पर परमाणु हमले की आशंका ने दुनिया को हिला दिया है। संयुक्त राष्ट्र के डिप्लोमैट मोहम्मद सफा ने इस्तीफा देकर दावा किया है कि ईरान में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी चल रही है। सफा ने एक्स पर लिखा कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक शक्तिशाली गुट की सेवा कर रहे हैं और स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने तेहरान की तस्वीर साझा कर कहा कि यह कोई रेगिस्तान नहीं बल्कि 1 करोड़ लोगों का शहर है, जहां परिवार और बच्चे रहते हैं। सफा ने अपील की कि दुनिया भर के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करें ताकि परमाणु शीतकाल को रोका जा सके। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार धमकी दे रहे हैं कि अगर ईरान ने परमाणु हथियारों की जिद नहीं छोड़ी तो उसके तेल कुओं और ठिकानों को बम से उड़ाया जाएगा। इतिहास गवाह है कि अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान पर परमाणु बम गिराकर युद्ध खत्म किया था। अब सवाल यही है कि क्या ईरान दूसरा जापान बनने जा रहा है। #dastak #usiranwar #trump #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #tvchunks Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

रिलेशनशिप एडवाइज- मुझे अपने कुलीग से प्यार हो गया:ऑफिस में सब गॉसिप करते हैं, असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ता है, मैं क्या करूं?

सवाल: मैं एक 31 साल की वर्किंग प्रोफेशनल हूं और मुंबई में रहती हूं। मुझे अपने एक कुलीग से प्यार हो गया है। रिश्ते की शुरुआत से ही हमने तय किया कि ऑफिस में रिश्ते को रिवील नहीं करेंगे, लेकिन लोगों को पता चल गया। अब ऑफिस में कुछ लोग हमें अलग नजर से देखते हैं, जिससे हम दोनों ही कॉन्शियस रहने लगे हैं। हमें ऑफिस में मामूली सी बात के लिए भी सोचना पड़ता है। इसका असर हमारे रिश्ते पर भी पड़ रहा है। कभी ऑफिस की बात घर तक आ जाए तो तनाव भी हो जाता है। हमें इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब: आपको बहुत मुबारक कि आप प्यार में हैं। प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है और जैसाकि गालिब फरमा गए हैं– इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश 'ग़ालिब'कि लगाए न लगे और बुझाए न बने।। प्यार तो ऐसा ही होता है। कभी भी और कहीं भी हो सकता है। जैसाकि आपने बताया कि आप दोनों ने शुरू से ही काम और निजी जीवन को अलग रखने की कोशिश की, लेकिन फिर भी लोग गॉसिप कर रहे हैं। यूं तो गॉसिप सिर्फ गप्प ही होती है, लेकिन जब होने लगे तो अच्छे-भले समझदार लोग भी दबाव में आ जाते हैं। आप जो महसूस कर रही हैं, वह बहुत स्वाभाविक है। चलिए आपकी सिचुएशन को समझने और उसके लिए कुछ प्रैक्टिकल सॉल्यूशन निकालने पर बात करते हैं। ऑफिस के लोग गॉसिप क्यों करते हैं? दरअसल, हमारा समाज प्रेम और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर अमूमन असहज ही रहता है। जब भी दो लोग अपनी मर्जी और पसंद से करीब आते हैं, तो आसपास के लोग उसे 'मसालेदार खबर' की तरह देखने लगते हैं। गॉसिप सिर्फ ऑफिस में नहीं होती। वो हर जगह होती है। मोहल्ले की आंटियां भी गॉसिप करती हैं, चौराहे पर बैठे अंकल भी करते हैं, रिश्तेदार भी करते हैं और सच मानिए, कई बार घरवाले भी गॉसिप करते हैं। जब भी कुछ ऐसा होता है, जो समाज के नियम–कायदों को तोड़ता है तो लोग गॉसिप करते ही हैं। इसलिए इसे ज्यादा दिल पर नहीं लेना चाहिए। आपकी भावनाएं सही हैं आप अपनी जगह पर सही हैं। ये समस्या समाज की है। समाज की असहजता के कारण ही आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आपको यह समझना होगा कि ये रिश्ता असामान्य नहीं है। हम अक्सर वहीं अपना जीवनसाथी तलाशते हैं, जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, फिर चाहे वह कॉलेज हो या ऑफिस। समस्या आपके रिश्ते में नहीं, बल्कि उन लोगों के परसेप्शन और 'थिंकिंग पैटर्न' में है, जो अपना काम छोड़कर दूसरों की निजी जिंदगी पर कमेंट करते हैं। लेकिन न चाहते हुए भी ये स्थितियां हमारी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती हैं। इसके कारण मन पर इस तरह के मनोवैज्ञानिक असर पड़ सकते हैं- ऑफिस के डूज और डोंट्स जब आप इन मनोवैज्ञानिक दबावों को पहचान लेते हैं, तो अगला कदम 'एक्शन' का है। गॉसिप को रोकना आपके हाथ में नहीं है, लेकिन आप अपने व्यवहार से उसे ईंधन (फ्यूल) देना बंद कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप पार्टनर के साथ बैठकर ऑफिस ऑवर्स के लिए कुछ बुनियादी नियम यानी 'डूज और डोंट्स' तय करें। प्रोफेशनल एथिक्स को बनाएं अपनी ढाल आपस में नियम तय करके उन्हें ऑफिस में सख्ती से लागू करें। वर्कप्लेस पर प्रोफेशनल इमेज बनाए रखना ही आपके करियर को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका है। कोशिश करें कि वर्किंग ऑवर्स में आप दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल बातचीत ही हो। जब लोग यह देखेंगे कि आपके रिश्ते से काम के आउटपुट पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, तो धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी खत्म होने लगेगी। याद रखें, अनावश्यक आई-कॉन्टैक्ट या साथ में लंबे ब्रेक गॉसिप को बढ़ावा देते हैं। बाकी आपको ऑफिस में क्या–क्या नहीं करना चाहिए, उसकी डिटेल गाइड के लिए नीचे ग्राफिक देखें। ऑफिस में घर नहीं, घर में ऑफिस नहीं ऑफिस स्पेस में प्रोफेशनल बाउंड्रीज तय करने के बाद दूसरा सबसे जरूरी कदम है, घर के पर्सनल स्पेस में ऑफिस को न घुसने देना। अक्सर ऑफिस का तनाव घर तक आ जाता है, जिससे पार्टनर्स के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। आपको यह समझना होगा कि ऑफिस में 'को-वर्कर' की तरह व्यवहार करना आपकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन ऑफिस के बाहर आप दो इंडिपेंडेंट एडल्ट्स हैं। घर लौटते ही काम और गॉसिप की चर्चा बंद करें और एक-दूसरे को वह क्वालिटी समय और प्यार दें, जो किसी भी अच्छे और हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी है। मैच्योर रिश्तों पर गॉसिप का असर नहीं होता मैच्योर और समझदार रिश्तों की बुनियाद इतनी मजबूत होती है कि वे गॉसिप से नहीं डिगते। अगर लोगों की बातें आपको तनाव दे रही हैं, तो कुछ बातें ध्यान रखें– आखिरी बात आप दोनों को शायद पता नहीं कि आप अभी अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। इसके हरेक क्षण को एंजॉय करें और खूब खुश रहें। ऑफिस में जमकर काम करें और ऑफिस के बाहर जमकर जिंदगी जिएं। आपको पता है कि ऑफिस में प्यार होना कोई अपराध नहीं है। आपने कुछ भी ऐसा नहीं किया, जिसके लिए आपको शर्मिंदा होना पड़े। बस प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक मजबूत 'बाउंड्री' बनाए रखिए। ये सिर्फ एक फेज है। ये गुजर जाएगा। कुछ दिन बाद ऑफिस के लोगों को नया गॉसिप मिल जाएगा और वो उसमें बिजी हो जाएंगे। आप सिर्फ अपने रिलेशनशिप पर काम करिए। ……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड प्रमोशन लेकर दूसरे शहर चले गए: जॉब, घर, बच्चा अकेले संभाल रही हूं, अकेली और फ्रस्ट्रेट हूं, क्या करूं? आप एक मजबूत महिला हैं, जो घर, जॉब और बच्ची की जिम्मेदारी एक साथ संभाल रही हैं। अगर पति दूसरे शहर चले गए हैं और आपको उनका साथ नहीं मिल पा रहा है तो फ्रस्ट्रेशन होना नॉर्मल है। आइए आपकी सिचुएशन को समझते हैं और साथ मिलकर कोई रास्ता निकालते हैं। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में CSK ने पहली बार देखा ऐसा दिन

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना हुआ. इस मैच में पंजाब किंग्स ने 200+ रन का टारगेट चेज करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. Fri, 03 Apr 2026 23:26:44 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi |ईरान के करज में बड़ा हमला ! #iranattack #irannews #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:58:46+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | अशोक खरात केस में बड़ी खबर #ashokkharat #ytshorts #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:38+00:00

Doctor Exposed: सचेत रहें! अस्पतालों का काला सच! Medical Ethics Explained | Reality of Hospitals #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T20:00:31+00:00

Search and rescue operation under way after US fighter jet shot down over Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers