Responsive Scrollable Menu

EC ने बंगाल में BDO को सस्पेंड किया:नदिया में ट्रेनिंग के दौरान हिंसा हुई थी; असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर बैठे वोटिंग सुविधा शुरू

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। EC ने हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को तुरंत सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह घटना 27 मार्च को एक स्कूल में हुई थी, जहां एक शिक्षक के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे। शिक्षक ने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला सरकारी विज्ञापन दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना वोट डाल सकेंगे। राज्य में 19,774 बुजुर्ग और 6,638 दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। मतदान दल उनके घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स:

Continue reading on the app

MP के 12, राजस्थान के 6 जिलों में ओले गिरे:4 राज्यों में तेज बारिश; जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 31 मार्च से 3 अप्रैल तक उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच आया है और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। बारामूला में भारी बारिश के कारण एक स्कूल हॉस्टल में फंसे 34 छात्रों को आर्मी ने सुरक्षित बाहर निकाला। मध्य प्रदेश के 41 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जबकि 12 जिलों में ओले गिरे। इसके चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है। राजस्थान में मंगलवार को 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जोधपुर, अजमेर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं श्रीगंगानगर में बिजली गिरने की घटना में दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए। हरियाणा के हिसार समेत छह जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि पांच अन्य जिलों में सिर्फ बारिश हुई। भिवानी के तोशाम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली के दौरान भी बारिश हुई, हालांकि पहले से अलर्ट होने के कारण यहां वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई थी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी शाम के समय तेज बारिश और ओले गिरे, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और हाथरस में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा जैसे क्षेत्रों में फिर से ठंड बढ़ गई है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल

Continue reading on the app

  Sports

देशभर में दवाइयों की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, पूछा “क्या यही है Make in India के दावों की सच्चाई”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में बीपी, शुगर और हृदय रोग की दवाइयों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे माल और एपीआई की सप्लाई अटकने से दवा निर्माण … Wed, 01 Apr 2026 15:18:18 GMT

  Videos
See all

#shorts : महंगा हुआ LPG Cylinder, अब देना होगा इतना दाम! #lpgpricehike #lpgcrisis #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T10:45:00+00:00

LPG Gas Shortage: LPG के जमाखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन । Yogi Adityanath। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T10:40:00+00:00

#shorts #suvenduadhikari #bengalelections2026 #mamatabanerjee #STF #ibteam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T10:45:03+00:00

Ground Report: अयोध्या के हनुमान मंदिर में बजरंग दलकरेगा ऐतिहासिक ध्वजा रोहण कार्यक्रम #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T10:44:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers