चहल IPL में मिडिल ओवर्स के सबसे बड़े विकेटटेकर:अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर, कोनोली का 103 मीटर लंबा सिक्स; मोमेंट्स-रिकार्ड्स
IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मिडिल ओवर्स (7-15) में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने। न्यू चंडीगढ़ में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंद का ओवर डालकर अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। दूसरी ओर, कूपर कोनोली ने 103 मीटर का लंबा सिक्स लगाया। PBKS Vs GT मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. चहल मिडिल ओवर्स के सबसे बड़े विकेटटेकर युजवेंद्र चहल मिडिल ओवर्स (7–15) के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस फेज में 138 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि उनका औसत भी 25.34 का है। 2. अर्शदीप ने 11 बॉल का ओवर फेंका अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका। उनसे पहले भी मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दूल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। 3. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू का मौका मिला। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली भी डेब्यू कर रहे हैं। 4. चहल ने चौथी फिर गिल को आउट किया 9.3 ओवर में युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल को एक बार फिर आउट कर दिया। चहल ने गेंद को धीमा रखा, गिल मिड-विकेट के ऊपर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप मिड-विकेट पर खड़े कूपर कोनोली ने आसान कैच पकड़ लिया। गिल 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। 5. जेवियर बार्टलेट ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपका 15.4 ओवर में युजवेंद्र चहल की बॉल पर जोस बटलर ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह सही नहीं रही। गेंद हवा में गई और लॉन्ग-ऑन पर खड़े जैवियर बार्टलेट ने दाई ओर दौड़ते हुए शानदार छलांग लगाकर कैच लपक लिया। बटलर 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 6. वाशिंगटन ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला 15.1 ओवर में सिंगल लेने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला। उन्होंने कुल 6 बॉल डॉट खेली। जैवियर बार्टलेट और मार्को यानसन ने उन्हें पूरी तरह रोककर रखा। सुंदर ने 16 बॉल पर 18 रन बनाए। उनकी वजह से गुजरात बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 7. तेवतिया का बैट टेस्ट हुआ 17.4 ओवर में राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। बल्लेबाजी शुरू करने से पहले अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इस टेस्ट में उनका बैट फेल हो गया और तेवतिया को दूसरा बैट मंगाना पड़ा। 8. प्रियांश ने सिक्स से खाता खोला पहले ओवर की 5वीं बॉल पर प्रियांश ने सिक्स से अपना और टीम का खाता खोला। मोहम्मद सिराज की शॉर्ट और ऑफ के बाहर गेंद पर प्रियंश आर्या ने शानदार शॉट खेला। उन्होंने गेंद पर पूरी तरह कंट्रोल रखते हुए डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 9. कूपर कोनोली का 103 मीटर लंबा सिक्स 8वें की दूसरी बॉल पर राशिद खान की शॉर्ट गेंद पर कूपर कोनोली ने 103 मीटर लंबा सिक्स लगाया। बॉल लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधा स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरी। 10. श्रेयस अय्यर को चोट लगी 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस चोटिल हो गए। राशिद खान की गेंद पर कूपर कोनोली ने शॉट खेला, जो सीधे श्रेयस अय्यर की ओर गया। बचने की कोशिश में अय्यर पूरी तरह हट नहीं सके और गेंद उनकी कलाई पर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अय्यर तुरंत जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें आइस पैक दिया गया। हालांकि अगले ओवर में श्रेयस कैच आउट हो गए। वे 18 रन बनाए। 11. कोनोली ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में कूपर कोनोली ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और 34 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने 12. 20वें ओवर में कोनोली के चौके से जीता पंजाब 19वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली ने कवर पर शानदार चौका जड़कर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। वॉशिंगटन सुंदर की फ्लैट गेंद पर कोनोली ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला और टीम ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। एक समय पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अचानक मैच पलट गया। 109 रन पर टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 118 तक स्कोर पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए।मार्कस स्टोयनिस 15वें ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में जबरदस्त वापसी कराई।
MS धोनी ने माइक्रोड्रामा एप KuKu TV में निवेश किया:इंडियन एयरफोर्स को माउंटेन रडार तैयार करेगा BEL; 1 अप्रैल के करेंट अफेयर्स
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया 31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। 2. IT रेगुलेशन-2021 का नया ड्राफ्ट जारी 30 मार्च को केंद्र सरकार ने इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यानी IT रेगुलेशन 2021 में बदलाव के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया। 3.एयर इंडिया ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ MoU साइन किया 31 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ 1,950 करोड़ रुपए का एक MoU साइन किया। 4. DGCA ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एग्रीमेंट किया 31 मार्च को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) एविएशन के बीच इंजीनियरिंग और एविएशन मैनेजमेंट के लिए एक MoU साइन हुआ। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. MS धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू में इंवेस्ट किया 31 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया। Aap Mahi ko dekhte ho, aur Mahi Kuku TV ko.Kyunki yahan milta hai non-stop drama, #Bas2Min ke episodes mein.Ab pura India dekhega premium shorts aur drama - Kuku TV par. ????❤️Super excited to welcome MS Dhoni as our investor, brand ambassador, and user.Watch Kuku TV now:… pic.twitter.com/nnYonvXj7b— Kuku TV (@_KukuTVOfficial) March 30, 2026 निधन (DEATH) 6. हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन 28 मार्च को हॉलीवुड एक्ट्रेस मैरी बेथ का निधन हो गया। आज का इतिहास 1 अप्रैल ---------------------- ये खबरें भी पढ़ें... 'मिस्टर बैकहैंड' गुरजंत सिंह का हॉकी से संन्यास: सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित; नाम पर स्कूल खुला, जानें प्रोफाइल इंडियन हॉकी प्लेयर गुरजंत सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इसकी घोषणा उन्होंने 27 मार्च को दिल्ली के ला मेरेडिएन में आयोजित हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान की, जिसके बाद से ही वे चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















.jpg)



