कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग की जल्द होगी शुरुआत, 5 दिनों के लिए कई राज्यों की टीमें होंगी शामिल
कुरुक्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास लीग का आयोजन होने जा रहा है. ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1) नॉर्थ जोन का ग्रैंड लॉन्च समारोह 12 मार्च 2026 को वेटा होटल जी.टी. रोड, उमरी, कुरुक्षेत्र में हो चुका है. इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा शामिल हुए.
16 जून से 21 जून होगा आयोजन
इस लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून को होने वाला है. यह समाना बाहु (कुरुक्षेत्र) में खेला जाएगा. इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. आयोजकों का लक्ष्य इस लीग को नॉर्थ ज़ोन की एक प्रमुख टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थापित करना है.
लीग के पोस्टर और जर्सी के अनावरण को लेकर आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अनुभव को सामने रखा.. इसके साथ लीग के शुभारंभ का ऐलान किया. उनकी उपस्थिति के कारण कार्यक्रम में खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया.
खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा
आयोजकों का कहना है कि इस लीग के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा देखाने का अवसर मिल सकेगा. इसके साथ खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा. ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग के जरिए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा. इससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा.
टेनिस क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है
मुख्य अतिथि के रूप में आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी में हुनर है तो उसे एक मंच की जरूरत होती है. आजकल टेनिस क्रिकेट को लेकर काफी अधिक क्रेज देखा जा रहा है. इसके लिए पैशन लोगों में पाया जा रहा है. ऐसे मे ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग के आयोजन से कई ऐसे खिलाड़ियों को सामने लाने में मदद मिलेगी जो प्रतिभाशाली हैं. इस लीग के आयोजक है सोमनाथ गाबा (चेयरमैन), रवि कुमार गाबा, विनय कम्बोज, हरिपुर (यमुनानगर) के हैं.
उत्तर प्रदेश: गोसाईगंज के MLA अभय सिंह दोहरे हत्याकांड में बरी, 19 साल बाद आया फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















