PBKS vs GT: 22 वर्षीय कूपर कॉनली ने खेली पंजाब किंग्स के लिए मैच विनिंग पारी, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है. पंजाब किंग्स के लिए 22 वर्षीय खिलाड़ी कूपर कॉनली ने अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को जिताकर नाबाद लौटे. कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के दिए 163 रनों के टारगेट को 19.1 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
पंजाब किंग्स की शुरुआत रही थी खराब
गुजरात टाइटंस के दिए 163 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही थी. 7 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने आए प्रियांश आर्य के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांश को 7 रन के स्कोर पर कगिसो रबाडा ने चलता किया. इसके बाद राशिद खान ने पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा है. प्रभसिमरन सिंह 24 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए.
श्रेयस अय्यर सस्ते में हो गए आउट
श्रेयस अय्यर के रूप में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस अय्यर को चलता किया है. अय्यर 11 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. फिर निहाल वडोरा को वाशिंगटन सुंदर ने 3 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने 15वें ओवर में पंजाब किंग्स को 2 झटके दिए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने शशांक सिंह को 4 रन के स्कोर पर चलता किया. फिर चौथी गेंद पर मार्कस स्टोयनिस को अपना शिकार बनाया. स्टोयनिस खाता भी नहीं खोल पाए.
कूपर कॉनली ने खेली पंजाब किंग्स के लिए मैच जिताऊ पारी
इसके बाद 144 रन के स्कोर पर पंजाब को 7वां झटका लगा है. आशोक शर्मा ने यानसेन पवेलियन भेजा है. यानसेन 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद लगा कि पंजाब किंग्स फंस गई और मैच उनके हाथ से निकल सकता है, लेकिन दूसरे छोर पर 22 वर्षीय खिलाड़ी कूपर कॉनली टिके रहे. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और जिताकर नाबाद लौटे. कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला. जेवियर बार्टलेट ने भी 5 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया.
वहीं गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि कगिसो रबाडा, आशोक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान को एत-एक सफलता मिली.
Leading the charge for @PunjabKingsIPL ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Cooper Connolly brings up his maiden #TATAIPL fifty on debut????#PBKS need 38 from 29 deliveries.
Updates ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/PPPnlefD2N
Aur kuch chahiye toh bata dena! ???? pic.twitter.com/s4ar8x9qAp
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 31, 2026
ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट पर 163 रन बनाए हैं. कप्तान शुभमन गिल 39 रन और जोस बटलर 38 रन बनाए. वहीं ग्लेन फिलिप्स 28 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 16 रनों का योगदान दिया. पंजाब किंग्स के लिए वैशाक विजयकुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जबकि युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिली. वहीं मार्को यानसेन को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: 11 गेंदों का एक ओवर, अर्शदीप सिंह ने PBKS vs GT मैच में लगाई वाइड और नो-बॉल की झड़ी, बना IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर
IPL इतिहास में अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, वाइड-नो बॉल मिलाकर फेंके इतने बॉल कि गिनते रह गए अंपायर
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 11 गेंदें फेंककर आईपीएल के सबसे लंबे ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat


















