Responsive Scrollable Menu

Car Care Tips: माइलेज घटा और कार हुई सुस्त? तुरंत चेक करें CNG फिल्टर

Car Care Tips:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग CNG कारें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है इनके माइलेज का अच्छा होना। लेकिन, इन कारों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपकी CNG Car अचानक धीमी हो गई है या पिकअप अच्छा नहीं मिल रहा है तो नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

कहां आती है ज्यादा खराबी?
अक्सर लोग इंजन या किसी बड़ी खराबी के बारे में सोचकर चिंता करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि समस्या एक छोटे पार्ट CNG Filter में होती है। अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह छोटी सी दिक्कत धीरे-धीरे गाड़ी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

CNG फिल्टर का क्या काम है?
CNG कार में लगने वाला फिल्टर गैस में मौजूद धूल-मिट्टी या गंदगी को रोकने का काम करता है जिससे इंजन तक साफ गैस पहुंच सके। जब यह फिल्टर गंदा हो जाता है या चोक हो जाता है तो गैस सही तरह से आगे नहीं बढ़ पाती। इसका असर गाड़ी की स्पीड, पिकअप और सबसे ज्यादा माइलेज पर पड़ता है। इससे कार धीरे चलती है और कई बार तो स्टार्ट होने में भी परेशानी आती है।

CNG फिल्टर को चेक करते रहें
इसके लिए आप समय-समय पर CNG फिल्टर को चेक करते रहें और इसे चेंज कराते रहें। जानकारों के मुताबिक, हर 20 से 25 हजार किमी के बाद फिल्टर को बदल लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इंजन पर दबाव बढ़ता है और गाड़ी की रिपेयरिंग का खर्चा भी आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

फ्यूल लाइन में लीकेज
यह भी ध्यान देना जरूरी है कि ईंधन की पाइप (Fuel Line) में कोई दरार या लीकेज तो नहीं है। इसके अलावा, यह भी देखते रहें कि कार CNG से पेट्रोल पर आसानी से शिफ्ट हो रही है या नहीं। साथ ही, इसकी जांच करना भी बहुत जरूरी है कि Petrol और CNG दोनों टैंकों में में फ्यूल गेज सही जानकारी दे रहे हैं या नहीं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश में कल से दूध ₹5 लीटर तक होगा महंगा, इंदौर में ₹3 और धार में ₹4 बढ़ेंगे दाम, सांची के रेट नहीं बदले

मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत आम आदमी के लिए एक नई महंगाई लेकर आई है। दरअसल कल यानी 1 अप्रैल से इंदौर सहित प्रदेश के कई बड़े शहरों में दूध के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। इंदौर में दूध अब 3 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं को 63 से 65 रुपए …

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने रोमांचक जीत से किया आगाज, कॉनोली ने गुजरात की उम्मीदों पर फेरा पानी

IPL 2026 4th Match Result: पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरे साल गुजरात टाइटंस को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब ने नए सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की है. Tue, 31 Mar 2026 23:22:31 +0530

  Videos
See all

Gold-Silver Price: चांदी में 3% की जोरदार छलांग, MCX पर ₹2.36 लाख के करीब, सोना भी ₹1.49 लाख पार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:36:44+00:00

David Dhawan और Varun Dhawan साथ में आए नज़र #daviddhawan #varundhawan #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:36:10+00:00

शौचालय के पास सो रहे थे, टीटी ने की मदद #army #train #railway #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:39:19+00:00

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को उन्ही का इतिहास पढ़ाया! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:34:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers