Responsive Scrollable Menu

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का टीजर आउट:संजय दत्त-अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे, 1 मई को तीन भाषाओं में रिलीज होगी मूवी

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला टीजर आज जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी संभाल रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ सिनेमाघरों में इसका एक्सक्लूसिव प्रिव्यू दिखाया गया। अब इसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे मराठी के साथ-साथ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। संजय दत्त-अभिषेक बच्चन समेत बड़ी स्टारकास्ट फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जितेन्द्र जोशी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी अहम किरदारों में दिखेंगे। मेकर्स ने इस फिल्म को एक बड़े पैन-इंडिया लेवल पर तैयार किया है। फिल्म में स्वराज्य के जन्म की कहानी यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत और 'स्वराज्य' की स्थापना के उनके संकल्प पर आधारित है। टीजर में फिल्म की भव्यता और इमोशनल गहराई की झलक मिलती है। रितेश देशमुख ने एक एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म में विजुअल ग्रैंड्योर और साहस की कहानी को पिरोने की कोशिश की है। फिल्म के एक्शन सीन्स और सिनेमैटोग्राफी को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए फेमस संतोष सिवन को बतौर सिनेमैटोग्राफर जोड़ा गया है। फिल्म को अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया संगीत फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़े नामों को जोड़ा गया है। फिल्म का जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। वहीं, संतोष सिवन के विजुअल्स फिल्म को एक सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की है। फिल्म के टीजर को जिस तरह से पैक किया गया है, उससे साफ है कि मेकर्स इसे सिर्फ एक ऐतिहासिक ड्रामा नहीं, बल्कि एक बड़े एक्शन स्पेक्टेकल के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

Continue reading on the app

गैस महंगी! सरकार ने बढ़ाई इसकी कीमत, CNG-PNG पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार ने ONGC और ऑयल इंडिया लिमिटेड के लिए APM गैस की कीमत बढ़ाकर USD 7 प्रति mmBtu कर दी है, जो पहले USD 6.75 थी। यह गैस देश के लगभग 60% घरेलू उत्पादन का हिस्सा है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर CNG, PNG, बिजली और फर्टिलाइजर जैसे सेक्टर पर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

MPL में 244 खिलाड़ियों का ऑक्शन, महाआर्यमन सिंधिया बोले- क्रिकेटिंग टैलेंट को ढूंढने का यह सबसे बड़ा प्लेटफार्म

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) के तीसरे सीजन की नीलामी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इंदौर में हुई इस नीलामी में आशुतोष शर्मा ₹15 लाख में मालवा स्टेलियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. अक्षत रघुवंशी और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोलियां लगीं. Tue, 31 Mar 2026 22:56:58 +0530

  Videos
See all

क्या चुनाव आयोग जाने से TMC को फ़ायदा होगा? | #bengalelections #viralvideo #dangal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:08:03+00:00

Bihar: नालंदा ज़िले के एक मंदिर में भगदड़, हादसे में 8 लोगों की मौत #bihar #nalanda #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:06:24+00:00

क्या बंगाल चुनाव से पहले अफसरों के तबादले अप्रत्याशित हैं? | #bengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:06:21+00:00

Bihar: नालंदा ज़िले के एक मंदिर में भगदड़, हादसे में 8 लोगों की मौत #bihar #nalanda #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:04:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers